Uttarkashi tunnel collapse : उत्तराखंड के उत्तरकाशी की सुरंग में फंसे मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बचाव कार्य जारी है। सुरंग में 40 मजदूर फंसे हुए हैं। प्रशासन पाइप लाइन के जरिए सुरंग में ऑक्सीजन पहुंचाने के साथ-साथ खाना और पानी भी पहुंचा रहा है। जानकारी मिली है कि बचाव टीम लगातार मजदूरों से बात कर रही है। इसके अलावा हैवी मशीनरी के जरिए मलबा हटाने का काम जारी है।
लैंड स्लाइड की वजह से टूट गया था टनल का एक हिस्सा
ब्रह्मखाल-यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल का एक हिस्सा रविवार को लैंड स्लाइड की वजह से टूट गया था। इस वजह से इस टनल में काम करने वाले 40 मजदूर इसमें फंस गए हैं। उत्तराखंड के सर्कल ऑफिसर प्रशांत कुमार ने बताया है कि टनल में फंसे सभी लोग सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि टनल में अभी 15 मीटर तक आगे बढ़ चुका है और 35 मीटर तक अभी और बढ़ना बाकी है। टनल के भीतर जाने के लिए साइड से एक रास्ता बनाया जा रहा है।
कई टीमें बचाव में जुटी
40 जिदंगियों को बचाने के लिए बड़े पैमाने पर बचाव कार्य चलाया जा रहा है। इस ऑपरेशन में NDRF, SDRF और पुलिसकर्मी जुटे हुए हैं। बताया जा रहा है कि पाइप के जरिए फंसे मजदूरों को खाने के लिए चने पहुंचाए गए हैं। टनल में फंसे मजदूरों में से 4 बिहार, 2 उत्तराखंड के, पश्चिम बंगाल के तीन, ओडिशा से 5 मजदूर फंसे हुए हैं।
सबसे ज्यादा मजदूर झारखंड से
सुरंग में फंसे मजदूरों में सबसे ज्यादा 15 मजदूर झारखंड से हैं. यूपी के 8 श्रमिक भी अंदर फंसे हुए हैं। इसके अलावा असम के दो और हिमाचल का एक मजदूर भी भीतर है।
संबंधित खबरें
'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
4 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
5 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
7 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
9 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
14 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
14 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
23 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
1 day agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines