Maulana Sajid Rashidi on ST Hasan: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में 5 अगस्त को बादल फटने की घटना हुई। इसमें कई लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद से कई दर्जन लोग लापता हैं। उनको खोजने का काम जारी है। उत्तराखंड की इस आपदा पर सपा नेता एसटी हसन का बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि जंगलों को तेजी से काटा जा रहा है, जिसकी वजह से ये हो रहा है।’ सपा नेता के बयान का पलटवार करते हुए AIIA अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने एसटी हसन पर पलटवार किया। रशीदी ने कहा कि ‘इस आपदा को राजनीति से जोड़ने की कोशिश न की जाए।’
आपदाएं आना स्वाभाविक है- मौलाना रशीदी
मौलाना साजिद रशीदी ने उत्तराखंड में आई आपदा और एसटी हसन पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि ‘जहां भी जुल्म बढ़ता है, वहां ऐसी आपदाएं आती ही हैं। फिर चाहे वह अत्याचार धार्मिक हो या सामाजिक, ये ईश्वर ही तय करता है।’ उन्होंने एसटी हसन के बयान का पलटवार करते हुए कहा कि ‘हर बात को राजनीति से जोड़ना ठीक नहीं होता है।’ मौलाना ने सपा नेता के बयान को अजीब बताया।
ये भी पढ़ें: उत्तरकाशी आपदा में अब तक रेस्कयू किए गए 409 लोग, इन 10 राज्यों के टूरिस्ट शामिल
इस्लाम कहता है अपनी हद में रहो
मौलाना रशीदी कहते हैं कि SP नेता कह रहे हैं कि ‘जंगल काटे जा रहे हैं, ये बड़ी ही अजीब बात है। वह जानबूझकर सरकार पर दबाव बनाने के लिए ऐसी इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं।’ उन्होंने इस्लाम का हवाला देते हुए कहा कि ‘इस्लाम कहता है कि अपनी हद में रहो, दूसरों के धर्म को भी मानो। धर्म की सीमाओं को इंसान जब लांघता है, तो इस तरह की आपदाएं आती हैं।
ये पहली बार तो नहीं हुआ है?
मौलाना ने धामी सरकार का पक्ष लेते हुए कहा कि’उत्तराखंड बने अभी कम ही समय हुआ है। इसलिए सरकार के पास अभी इन आपदाओं का सामना करने के लिए ज्यादा प्लान नहीं हैं। यह पहली बार नहीं है कि इस तरह की आपदा आई है। इससे पहले भी ऐसी तबाही देखने को मिली है, जिसमें बहुत से मंदिर और मजारें ध्वस्त हो गए। उन्होंने कहा कि यहां पर ये चीजें आम हैं, क्योंकि उत्तराखंड ऐसी जगह पर है जहां पर आपदाएं आती रही हैं।
ये भी पढ़ें: 35 साल बाद मिले 24 स्कूल के दोस्त उत्तराखंड में लापता, धराली की घटना के बाद से नहीं है संपर्क
संबंधित खबरें
पावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
4 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
8 hrs agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
9 hrs agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
9 hrs agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
10 hrs agoयूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
15 hrs agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा
18 hrs agoUP चुनाव: कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
1 day agoआदि रंगोत्सव में धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल को ₹10 करोड़
1 day agoसीएम धामी ने की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर में होगा विकास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines