हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

उत्तरकाशी में भारी बारिश का अलर्ट, 14 अगस्त को स्कूल और संस्थान बंद करने के आदेश

विज्ञापन

उत्तरकाशी में भारी बारिश होने की संभावना के चलते प्रशासन ने स्कूलों समेत सभी शासकीय, गैर शासकीय, निजी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया है। यह छुट्टी 14 अगस्त को रहेगी। 

उत्तरकाशी प्रशासन ने मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 14 को कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने सभी शासकीय, गैर शासकीय, निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) और आंगनबाड़ी केन्द्रों में 14 अगस्त, 2025 को अवकाश घोषित किया है।

विज्ञापन

प्रशासन की खास अपील 

प्रशासन ने सभी सरकारी विभागों को आदेश का पालन कड़ाई से करने को कहा है। अगर कोई भी आदेश का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो जाएगा। सभी बच्चों, पैरेंट्स और आम लोग से अपील की गई है कि बिना वजह बाहर न जाएं।

बारिश के कारण वाटर लेवल बढ़ने की स्थिति में सावधानी बरतने सलाह दी है। इसी के मद्देनजर 14 अगस्त को सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। मौसम विभाग ने पूरे राज्य में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इन दिनों उत्तराखंड में लगातार बारिश हो रही है। इसके चलते आम लोगों को काफी समस्या झेलनी पड़ रही है। जन-जीवन पूरा अस्त व्यस्त हो चुका है। 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- सेटेलाइट तस्वीरों में दिखी धराली में मची तबाही, बदल गया नक्शा, ISRO ने जारी किया फोटो

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola