Gangotri Highway Accident : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री नेशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया है. डबरानी की ओर जा रही एक कार अचानक बेकाबू होकर सीधे नदी में जा गिरी. इस दर्दनाक हादसे में अब तक चार लोगों के शव नदी किनारे से बरामद कर लिए गए हैं. आशंका जताई जा रही है कि वाहन में अन्य लोग भी सवार थे, जिनकी तलाश के लिए तेज बहाव के बीच सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. जिला प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक, यह दुर्घटना गंगनानी धर्मकुंड से लगभग 20 मीटर आगे हुई. गाड़ी की रफ्तार अचानक अनियंत्रित हो गई और वह सीधे नदी में समा गई. हादसे की खबर मिलते ही जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देश पर राहत और बचाव दलों को तुरंत रवाना किया गया.
आपदा प्रबंधन की टीम तुरंत एक्शन में
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, गंगानी पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीम तुरंत एक्शन में आई. आपदा स्वयंसेवक राजेश रावत और स्थानीय पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए नदी के दुर्गम इलाके में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. कड़ी मशक्कत के बाद गंभीर रूप से घायल एक यात्री को नदी से बाहर निकाला गया और सुरक्षित सड़क तक पहुंचाया गया, जिसके बाद उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
आशंका जताई जा रही है कि कार में सवार दो अन्य लोग नदी के तेज बहाव में बह गए हैं और लापता हैं. राहत और बचाव दल द्वारा लापता लोगों की तलाश के लिए नदी के आसपास सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. बचाव दल ने कड़ी मशक्कत के बाद नदी किनारे से चार व्यक्तियों के शव बरामद किए हैं. वहीं, जल पुलिस और गोताखोर नदी के तेज बहाव के बावजूद अन्य संभावित सवारियों को तलाशने में जुटे हुए हैं.
प्रशासनिक स्तर पर पूरे मामले की लगातार निगरानी की जा रही है. मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि राहत कार्य में किसी भी तरह की ढिलाई न बरती जाए. आपदा प्रबंधन केंद्र और चिकित्सा टीमों को भी अलर्ट पर रखा गया है, ताकि यदि कोई जीवित मिले तो उसे तुरंत प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल पहुंचाया जा सके. फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और मृतकों की शिनाख्त कर उनके परिजनों से संपर्क साधने की कोशिश की जा रही है.
संबंधित खबरें
भारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे, 15 मिनट में पूरा होगा वाराणसी का सफर
41 mins agoदिवाली पर अयोध्या में बम ब्लास्ट की धमकी, टारगेट पर मथुरा और काशी
1 hr agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
3 hrs agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
3 hrs agoअखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
14 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
18 hrs agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
1 day agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
1 day ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
1 day agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines