Earthquake in Uttarkashi: उत्तरकाशी में भूकंप के झटके, एक के बाद एक तीन झटकों से डोली धरती
Edited By Pankaj Mishra

Earthquake
Edited By Pankaj Mishra

Earthquake
Earthquake in Uttarkashi: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में देर रात भूकंप के कई झटके महसूस किए गए। देर रात यहां एक के बाद एक तीन झटके महसूस किए गए। भूकंप के ये झटके देर रात करीब 12:45 महसूस किए गए।
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.5 थी। इसका केंद्र तहसील भटवाड़ी के अंतर्गत सिरोर के जंगल में बताया जा रहा है।
भूकंप के झटके के बाद इलाके के लोग लोग में दहशत में आ गए हैं। लोग घरों से बाहर निकल आए।
स्थानीय लोग के मुताबिक रात 12:39 बजे से 1:15 बजे के बीच ये झटके महसूस किए गए। पहला झटका रात 12:39, दूसरा झटका 12:45 व तीसरा झटका 01:01 पर महसूस किया गया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: