Uttarkashi Cloudburst New Video: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बादल फटने का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स मिट्टी के मलबे से ‘जिंदा’ निकलता हुआ नजर आया। अब इसे किस्मत कहें या कुदरत का करिश्मा, बादल फटने के बाद हर्षिल घाटी के पास बसा गांव धराली गांव तबाह हो गया। पूरा गांव मिट्टी के मलबे में दबा है और मलबे में 50 से ज्यादा लोगों के दबे होने की आशंका है, लेकिन इसी मलबे से एक शख्स को जिंदा बाहर निकलते देखकर लोगों की आंखें खुली रही गईं।
एक मौके का एक वीडियो सामने आया है। एक शख्स अचानक मलबे से निकलकर बाहर आता है। गिरते पड़ते हुए और चलकर वह झाड़ियों होता हुआ ऊपर की तरफ आता है, जहां खड़े लोग उसकी हौसलाअफजाई करते हैं। वरना जिस तरह से पहाड़ी से मलबा, पान और पत्थर आया है, गांव में बने सभी घर ताश के पत्तों की तरह ढह गए। मलबे के नीचे दबे लोगों के भी बचने की उम्मीद नहीं है। 4 लोगों की मौत होने की पुष्टि हो चुकी है और जहां कभी हंसता-खेलता गांव बसा था, वहां अब तबाही का मंजर है।
आज दोपहर फटा धराली में बादल
बात दें कि उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री धाम से पहले हर्षिल घाटी के पास बसे धराली गांव के ऊपर बादल फटा। बादल फटते ही पहाड़ी से मलबा, पानी और बड़े-बड़े पत्थर आए, जिन्होंने धराली गांव में भारी तबाही मचाई। मलबे से जहां खीर गंगा नदी में उफान आ गया, वहीं मलबे और सैलाब से पूरा गांव भर गया। दुकानें और घर ताश के पत्तों की तरह ढह गए। पानी और मलबे ने अपना रास्ता बनाया और घरों को बहाते हुए ले गया। मलबे के नीचे 50 से ज्यादा लोगों के दबे होने की आशंका है, जिनके बचने की उम्मीद भी न के बराबर है।
PM मोदी ने हादसे पर जताया शोक
बता दें कि SDRF, NDRF, ITBP, पुलिस, सेना और जिला प्रशासन की टीमें आपदास्थल पर बचाव कार्य में जुटी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह घाटी में हालातों पर नजर रखे हुए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने आपदा पर शोक जताते हुए राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। सोशल मीडिया पर बादल फटने और गांव में मची तबाही के वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें मकान और होटल पानी-मलबे में बहते दिख रहे हैं। जलवायु परिवर्तन, जलचक्र में बदलाव और अवैध निर्माण को प्राकृतिक आपदा का कारण माना जा रहा है।
राहुल गांधी ने भी जताया शोक
बता दें कि उत्तरकाशी के धराली गांव में आई प्राकृतिक आपदा पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी शोक जताया है। राहुल गांधी ने अपने X हैंडल पर ट्वीट लिखा कि उत्तराखंड के धराली गांव में बादल फटने से आई आपदा के कारण लोगों ने जान गंवाई है। गांव में भारी तबाही मची है और कई लोग लापता हैं। आपदा की खबर और वीडियो काफी दुखद और चिंताजनक हैं। आपदा पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। लापता लोगों के मिलने की आशा व्यक्त करता हूं। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील है कि वे मौके पर पहुंचकर राहत कार्यों में मदद करें।
संबंधित खबरें
'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
4 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
7 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
9 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
19 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
21 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
22 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines