Live Updates
ड्रोन कैमरे से दिखी धराली में मची तबाही
उत्तरकाशी में तेज से हुआ रेस्क्यू, 274 लोगों को बचाया गया
उत्तरकाशी के हर्षिल में रेस्क्यू ऑपरेशन में लगा चिनूक विमान
उत्तरकाशी के हर्षिल से बचाए गए 35 लोगों को भारतीय वायुसेना के चिनूक विमान से जॉली ग्रांट हवाई अड्डे पर उतारा गया।
सीएम धामी ने BRO अधिकारियों के साथ की बैठक
घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम धामी
उत्तरकाशी में फंसे लोगों का रेस्क्यू, मातली हेलीपैड पर लाया गया
उत्तरकाशी के पास बादल फटने और भूस्खलन की घटना के बाद फंसे लोगों को बचाकर मातली हेलीपैड पर लाया गया है। सेना, एनडीआरएफ, आईटीबीपी, एसडीआरएफ, उत्तराखंड पुलिस और स्थानीय प्रशासन उत्तरकाशी के धराली में बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चला रहे हैं।
उत्तरकाशी में यात्रियों का रेस्क्यू शुरू, हेलिकॉप्टर से निकाले जा रहे लोग
CM धामी ने NDRF और ITBP के अधिकारियों के साथ की बैठक
300 से अधिक यात्री भी फंसे, एडवांस टीम का इंतजार- बोले SDRF IG
SDRF IG अरुण मोहन जोशी ने बादल फटने के बाद हर्षिल के पास खीर गाड क्षेत्र में धराली गांव में आई अचानक बाढ़ और चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन पर कहा है कि आज हम अपनी एडवांस टीम का इंतजार कर रहे हैं, सड़क खुलने पर वे यहां पहुंच जाएंगे जिसके बाद बचाव का काम तेजी से होगा। 300-400 के आसपास जो यात्री फंसे हैं उनको ले जाने का काम किया जाएगा। इन सभी को चॉपर द्वारा ले जाने का प्रयास रहेगा। इस अभियान में NDRF, SDRF, ITBP, आर्मी सभी मिलकर बचाव का काम कर रहे हैं।
Uttarkashi Cloudburst Live Updates: उत्तरकाशी का धराली गांव में तबाही मची है। पूरा गांव ऊपर से आए बाढ़ और मलबे में बह गया, बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस घटना की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगा लीजिए कि पूरा गांव लगभग 20 फीट मलबे के नीचे दब गया है।
इस आपदा के कारण गांव की लगभग पहचान ही खत्म हो गई, सड़कें, ब्रिज और बाजार गायब हो गए हैं। घटना के कई घंटे बाद भी खराब मौसम की वजह से बचाव अभियान आगे नहीं बढ़ पा रहा है। सेना के जवान जीवित बचे लोगों की तलाश कर रहे हैं और बिना बड़ी मशीन और औजार के ही पत्थरों को हटाकर तलाशी अभियान चला रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार इस घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संपर्क में हैं। पीएम मोदी ने इस घटना के बाद राज्य को हर संभव मदद करने का भरोसा दिया है। वहीं पुष्कर सिंह धामी लगातार राहत और बचाव अभियान की खुद निगरानी कर रहे हैं। NDRF, SDRF, ITBP, सेना और पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है। यहां पढ़ें उत्तरकाशी से जुड़े ताजा अपडेट
संबंधित खबरें
आजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
2 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
4 hrs agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
6 hrs agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
7 hrs ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
12 hrs agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
12 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
23 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
1 day agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
1 day agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines