Uttarkashi Cloudburst Live Updates: उत्तरकाशी में रेस्क्यू ऑपरेशन में लगा चिनूक, ड्रोन कैमरे से दिखी धराली में मची तबाही

उत्तरकाशी के धराली गांव में आई बाढ़ से पूरी तबाही मच गई है। पूरा गांव लगभग 20 फीट मलबे के नीचे दब गया है। सड़कें, पुल और बाजार पूरी तरह तबाह हो चुके हैं। खराब मौसम के चलते राहत और बचाव कार्यों में कठिनाई आ रही है। सेना, NDRF, SDRF, ITBP और पुलिस मलबे में दबे लोगों की तलाश कर रही हैं।

Uttarkashi Cloudburst Live Update
विज्ञापन

Uttarkashi Cloudburst Live Updates: उत्तरकाशी का धराली गांव में तबाही मची है। पूरा गांव ऊपर से आए बाढ़ और मलबे में बह गया, बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस घटना की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगा लीजिए कि पूरा गांव लगभग 20 फीट मलबे के नीचे दब गया है।

इस आपदा के कारण गांव की लगभग पहचान ही खत्म हो गई, सड़कें, ब्रिज और बाजार गायब हो गए हैं। घटना के कई घंटे बाद भी खराब मौसम की वजह से बचाव अभियान आगे नहीं बढ़ पा रहा है। सेना के जवान जीवित बचे लोगों की तलाश कर रहे हैं और बिना बड़ी मशीन और औजार के ही पत्थरों को हटाकर तलाशी अभियान चला रहे हैं।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार इस घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संपर्क में हैं। पीएम मोदी ने इस घटना के बाद राज्य को हर संभव मदद करने का भरोसा दिया है। वहीं पुष्कर सिंह धामी लगातार राहत और बचाव अभियान की खुद निगरानी कर रहे हैं। NDRF, SDRF, ITBP, सेना और पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है। यहां पढ़ें उत्तरकाशी से जुड़े ताजा अपडेट

विज्ञापन
This is for empty state

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ