उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बादल फटने का मामला सामने आया है। धराली गांव में बादल फटा है। इससे जुड़ा एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह ऊपर से पानी का तेज बहाव आया और रास्ते में पड़ने वाले घर समेत तमाम चीजें अपने साथ बहा ले गया।
बताया जा रहा है कि ऊंचाई पर बादल फटा, इसके बाद नाले में एक साथ अधिक पानी आ गया। पानी के साथ मलबा भी आया, जिससे स्थिति और खतरनाक हो गई। नाले के आसपास के घर बहाव में तहस-नहस हो गए। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह लोग चीख और चिल्ला रहे हैं।
यहां देखें वीडियो
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि धराली गांव के पास से बहने वाले नाले में पानी सामान्य है लेकिन अचानक ऊपर पानी का तेज बहाव मलबे के साथ नीचे की ओर आ रहा है। दूसरी तरह ऊंचाई पर मौजूद लोग इसे अपनी आंखों से देख रहे थे और कैमरे में रिकॉर्ड कर रहे थे। वह नीचे मौजूद लोगों को सतर्क करने की कोशिश भी कर रहे थे लेकिन इतना मौका ही नहीं मिल पाया कि वह लोग अपनी जान बचाकर वहां से भाग सकें।
उत्तराखंड पुलिस ने कहा कि इमरजेंसी यूनिट को मौके पर भेजा गया है, अधिकारी और टीमें खोज, राहत-बचाव कार्यों में लगी हुई हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने का अनुमान लगाया है।
यह भी पढ़ें : दर्दनाक हादसे में जिंदा बची लड़की, रोते हुए कही ये बात, 11 लोगों की मौत से हड़कंप
मुख्यमंत्री ने किया ट्वीट
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि धराली (उत्तरकाशी) क्षेत्र में बादल फटने से हुए भारी नुकसान का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। राहत एवं बचाव कार्यों के लिए SDRF, NDRF, जिला प्रशासन तथा अन्य संबंधित टीमें युद्ध स्तर पर जुटी हुई हैं। इस सम्बन्ध में लगातार वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क में हूं और स्थिति की गहन निगरानी की जा रही है। ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
5 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
10 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
12 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
14 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
16 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
20 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
21 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines