उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भयंकर तबाही मची है। सड़कें और पुल भी क्षतिग्रस्त हुए हैं या बह गए हैं, ऐसे में रेस्क्यू ऑपरेशन और राहत सामग्री पहुंचाने में भी मुश्किलें आ रही हैं। इसी बीच सीएम धामी ने प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण किया और लापता लोगों के परिजनों से मुलाकात की है।
शख्स ने कहा- मेरी बहन लापता है
सीएम से मुलाकात करने के बाद महेंद्र सिंह नाम के एक शख्स ने बताया कि उसकी बहन, जीजा और उनके बच्चे लापता हैं। उनकी कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। सीएम धामी ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही हेली सेवा शुरू की जाएगी ताकि लोगों को घटनास्थल से बचाया जा सके। मेरी बहन, उसका पति और उनका बच्चा कल से लापता हैं। इस घटना के बाद से मैं उनसे बात नहीं कर पाया हूं।
‘मेरा भाई और उसका परिवार लापता’
वहीं एक अन्य शख्स ने कहा, “मैं धराली गांव से हूं और मेरा छोटा भाई और उसका परिवार कल से लापता हैं। सीएम धामी ने कहा कि हम मौसम के ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं ताकि लोगों को एयरलिफ्ट कर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा सके। सीएम ने हमें आश्वासन दिया है कि लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
वहीं सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा है कि घटना के 10-15 मिनट के भीतर सेना, आईटीबीपी और बचाव दल की टीमें पहुंच गई थीं। घायलों का इलाज सेना के अस्पताल में चल रहा है। बेघर हुए लोगों के रहने और खाने-पीने की व्यवस्था की जा रही है। संचार व्यवस्था प्रभावित हुई है। सड़कें क्षतिग्रस्त हैं, इसलिए सड़क मार्ग से वहां पहुंचना संभव नहीं है।
यह भी पढ़ें : सीएम पुष्कर सिंह धामी उत्तरकाशी पहुंचे, आपदा नियंत्रण कक्ष से की बचाव कार्यों की समीक्षा
धराली में आई आपदा के कारण बड़ी संख्या में लोग लापता हैं, 11 सेना के जवानों का भी कुछ पता नहीं चल सका है। खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर और बचाव दल भी मौके पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। 150 जवानों की एक टुकड़ी राहत एवं बचाव कार्य में लगी हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात कर हालात की जानकारी ली है।
संबंधित खबरें
आजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
2 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
4 hrs agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
6 hrs agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
7 hrs ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
12 hrs agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
12 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
23 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
1 day agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
1 day agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines