Uttarakhand’s Uttarkashi 3.1 magnitude earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में मध्यरात्रि भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप गुरुवार मध्यरात्रि 2.02 बजे आया। इस भूकंप की रिक्टर स्केल पर 3.1 तीव्रता रही। जानकारी के अनुसार, फिलहाल, किसी के हताहत या घायल होने की खबर नहीं है। बता दें कि उत्तर भारत में पांच दिनों के भीतर दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इससे पहले दिल्ली में शनिवार को 2.6 तीव्रता का भूकंप आया था।
ये भी पढ़ें: ससुराली बने हैवान…पीट-पीट कर ली गर्भवती बहू की जान, पेट के अंदर बच्चा भी मौत
बुधवार को पाकिस्तान में आया था भूकंप
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 3.1 थी और यह राजधानी देहरादून से लगभग 140 किमी दूर आया था। जबकि, इसके झटके जमीन के अंदर 5 किमी तक महसूस किए गए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बुधवार को पाकिस्तान में भी भूकंप आया था। यहां पर तड़के 5.2 तीव्रता से धरती डोली थी। भूकंप के झटके जमीन के अंदर 18 किलोमीटर तक महसूस किए गए। हालांकि, वहां से भी किसी नुकसान या जनहानि की कोई खबर सामने नहीं आई थी। इसके अलावा अफगानिस्तान में इस साल सबसे घातक भूकंप के झटके आए। जिसमें 4,000 से ज्यादा लोगों की मौत और कई घायल हो गए थे।
ये भी पढ़ें: Chhath से पहले नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
6 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
11 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
13 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
15 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
17 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
21 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
22 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines