उत्तर भारत में पांच दिनों के भीतर दूसरी बार भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.1 रही तीव्रता

Uttarakhand’s Uttarkashi 3.1 magnitude earthquake: उत्तरकाशी में मध्यरात्रि 3.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। एनसीएस के अनुसार, भूकंप गुरुवार मध्यरात्रि 2.02 बजे आया।

उत्तर भारत में पांच दिनों के भीतर दूसरी बार भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.1 रही तीव्रता
विज्ञापन

Uttarakhand’s Uttarkashi 3.1 magnitude earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में मध्यरात्रि भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप गुरुवार मध्यरात्रि 2.02 बजे आया। इस भूकंप की रिक्टर स्केल पर 3.1 तीव्रता रही। जानकारी के अनुसार, फिलहाल, किसी के हताहत या घायल होने की खबर नहीं है। बता दें कि उत्तर भारत में पांच दिनों के भीतर दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इससे पहले दिल्ली में शनिवार को 2.6 तीव्रता का भूकंप आया था।

विज्ञापन

बुधवार को पाकिस्तान में आया था भूकंप

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 3.1 थी और यह राजधानी देहरादून से लगभग 140 किमी दूर आया था। जबकि, इसके झटके जमीन के अंदर 5 किमी तक महसूस किए गए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बुधवार को पाकिस्तान में भी भूकंप आया था। यहां पर तड़के 5.2 तीव्रता से धरती डोली थी। भूकंप के झटके जमीन के अंदर 18 किलोमीटर तक महसूस किए गए। हालांकि, वहां से भी किसी नुकसान या जनहानि की कोई खबर सामने नहीं आई थी। इसके अलावा अफगानिस्तान में इस साल सबसे घातक भूकंप के झटके आए। जिसमें 4,000 से ज्यादा लोगों की मौत और कई घायल हो गए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ