हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Uttarakhand Weather: नैनीताल में उफनाए बरसाती नाले में बह गई बस, बर्फबारी से ढंका केदारनाथ धाम, अलर्ट जारी

विज्ञापन

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड के पहाड़ों पर जहां भारी बर्फबारी हो रही है, वहीं मैदानी इलाकों में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। इससे नदी और नाले उफनाए हैं। शुक्रवार को नैनीताल के रामनगर टेड़ा के तिलमती महादेव मंदिर के पास यात्रियों से भरी बस पानी में बह गई। बस में सवार यात्रियों के हाथ पांव फूल गए। किसी तरह यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, लेकिन सामने आया वीडियो डरावना है।

फिलहाल धामी सरकार ने पूरे प्रदेश में अलर्ट घोषित कर दिया है। एसडीआरएफ और प्रशासनिक अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है।

रामनगर से दौन पारेवा जा रही थी बस

शुक्रवार को उत्तराखंड का मौसम खराब रहा। रुक-रुक कर बारिश होती रही। इसके चलते बरसाती नालों में पानी का बहाव तेज है। शुक्रवार को 27 यात्रियों को लेकर एक बस रामनगर से दौन पारेवा जा रही थी। लेकिन रामनगर के तिलमती महादेव मंदिर के समीप बस पानी के बहाव के साथ बहने लगी। यह देख यात्रियों में चीख पुकार मच गई।

मौके पर मौजूद कुछ ग्रामीणों ने बस में सवार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना की जानकारी मिलने के बाद राहत और बचाव कार्य करने के लिए प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। एसडीएम गौरव चटवाल ने बताया कि यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया है।

सीएम ने कहा- सभी जिले अलर्ट मोड पर

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बारिश के मद्देनजर सभी जिलों को अलर्ट किया गया है। सभी जिलों में लगातार आपदा से बचाव के लिए SDRF, आपदा प्रबंधन और जिले की टीम को तैयारी करने के लिए कहा गया है। पिछले 24 घंटों में देहरादून, नैनीताल, पौड़ी और ऊधमसिंहनगर में ज्यादा बारिश हुई है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें