Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में आज यानी रविवार से पहाड़ी और मैदानी इलाकों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने उत्तराखंड में अगले चार दिन यानी 11 जून से 14 जून तक गरज-चमक के साथ बारिश, आंधी तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। इसी के साथ यलो व ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने लोगों से एहतियात बरतने की सलाह दी है।
इन जिलों में सावधानी की चेतावनी
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूवार्नुमान के मुताबिक, रविवार 11 जून को राज्य के 7 जिलों उधम सिंह नगर, नैनीताल, देहरादून, हरिद्वार, उत्तरकाशी, टिहरी और पौड़ी में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। इस दौरान 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।
इस रफ्तार से चलेंगी हवाएं
आगामी मौसम के मिजाज को देखते हुए राज्य के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा राज्य के शेष जिलों में हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग की ओर से यहां के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।
लोगों से अपील- मवेशियों का रखें ध्यान
मौसम विभाग ने 11 जून से 14 जून तक अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सचेत किया है। साथ ही कहा है कि कहीं-कहीं बिजली गिरने से जान माल की हानि हो सकती है। ओलावृष्टि वृक्षारोपण और बागवानी को नुकसान पहुंचा सकती है। विभाग ने लोगों से खुले स्थानों पर न जाने और ओलावृष्टि के समय अपने मवेशियों को घर के अंदर रखने की सलाह दी है।
संबंधित खबरें
कल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
59 mins agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
2 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
3 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
4 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
7 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
14 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
15 hrs agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
23 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
1 day ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines