Uttarakhand Weather Update: हर साल मॉनसून की बारिश उत्तराखंड के तबाही लेकर आती है। बरसाती नदियां और नाले उफान पर रहते हैं। पहाड़ों पर लगातार भूस्खलन की घटनाओं के कारण हाईवे और रास्ते बंद हो जाते हैं। इस साल भी मॉनसून देवभूमि में कहर ढहा रहा है। ताजा मामला देहरादून के प्रसिद्ध टपकेश्वर महादेव मंदिर का है। यहां बारिश के कारण मंदिर का एक हिस्सा गिर गया है। हादसे के बाद मंदिर में सावन के सोमवार की पूजा करने आए श्रद्धालुओं को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
अचानक हुआ हादसा
न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार, देहरादून में स्थित प्रसिद्ध टपकेश्वर मंदिर का एक हिस्सा अचानक ढह गया है। हालांकि गनीमत रही कि इस हादसे से कोई हताहत नहीं हुआ है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इससे पहले मंदिर के प्रवेश द्वार पर सुबह ही एक पेड़ गिर गया था। इससे मंदिर के प्रवेश द्वार तक जाने वाला रास्ता बाधित हो गया। हालांकि मंदिर प्रबंधन की ओर से पेड़ के अवशेषों को हटाया गया।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1693465605540905429
7 अगस्त को तमसा नदी में आया था उफान
बता दें कि 7 अगस्त को इसी मंदिर के निकट स्थित तमसा नदी में भारी बारिश की वजह से जलस्तर काफी बढ़ गया था। नदी में अचानक इतना पानी आ गया था कि मंदिर की सीढ़ियों से तेज बहाव में बहा। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इस घटना में भी मंदिर परिसर को काफी नुकसान हुआ था।
हिमाचल में भी बारिश से हाहाकार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पहाड़ों पर लगातार बारिश हो रही है। हिमाचल प्रदेश में पिछले दिनों भारी से भारी बारिश के कारण अब तक 370 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। मनाली, कुल्लू, सोलन, मंडी और कांगड़ा में काफी बार फ्लैश फ्लड और भूस्खलन की घटनाएं सामने आईं।
संबंधित खबरें
पटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
1 hr agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
6 hrs agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
6 hrs agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
7 hrs agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
8 hrs agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
16 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
1 day agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
1 day agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines