Uttarakhand Weather Effect: उत्तराखंड में लगातार बिगड़ रहे मौसम से कई बड़े संकट खड़े होने की आशंका है। भारी बर्फबारी और बारिश के कारण पहाड़ों के ऊपरी इलाकों में सेब की खेती प्रभावित हुई है। अब उत्तराखंड के श्रीनगर में मौसम की मार सीधे तौर पर हिमालय क्षेत्र में पैदा होने वाली दुर्लभ जड़ी-बूटियों को भी प्रभावित करती दिखाई दे रही है।
बेशकीमती हैं हिमालय क्षेत्र में मिलने वाली जड़ी-बूटियां
समाचार एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, वैज्ञानिकों ने चिंता जताई कि अगर मौसम की मार इसी तरह से जारी रही तो कई बेशकीमती जड़ी-बूटियां विलुप्त होने के कगार पर पहुंच जाएंगी। हाई पीक प्लांट रिसर्च सेंटर के निदेशक प्रोफेसर एमसी नौटियाल ने एएनआई को बताया कि हिमालय सदियों से औषधीय गुणों से भरपूर जड़ी-बूटियों का भंडार रहा है।
बारिश और बर्फबारी से तापमान में आई कमी
प्रोफेसर नौटियाल ने कहा है कि जलवायु परिवर्तन का असर इन जड़ी-बूटियों पर देखा जा रहा है। मई के महीने में उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बारिश और भारी बर्फबारी औषधीय पौधों के लिए खतरे का संकेत है। उन्होंने कहा, इस बार बर्फबारी, बारिश व ओलावृष्टि के कारण अप्रैल और मई में क्षेत्र के तापमान में काफी कमी देखी गई है, जिससे इन औषधीय पौधों का विकास धीमा हो रहा है।
औषधीय पौधों में बीज बनने की प्रक्रिया धीमी हुई
हाई पीक प्लांट रिसर्च सेंटर के दूसरे वैज्ञानिक डॉ. विजयकांत पुरोहित ने कहा कि अगर इन जड़ी-बूटियों का विकास धीमा रहेगा, तो बीज बनने की प्रक्रिया भी कम हो जाएगी, जिसके कारण औषधीय जड़ी-बूटियों पर संकट गहराएगा। उन्होंने कहा कि इन जड़ी-बूटियों की खेती करने वाले किसान सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। हिमालय की बेशकीमती संपदा भी विलुप्त होने के कगार पर पहुंच जाएगी।
मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट
बता दें कि इससे पहले सोमवार को भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तराखंड के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। राज्य के ऊंचे इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि, जबकि मैदानी इलाकों में गरज के साथ बारिश की आशंका जताई थी। आईएमडी ने उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग में भारी बारिश और बागेश्वर, अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ में हल्की बारिश की चेतावनी जारी की थी।
संबंधित खबरें
आजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
21 mins agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
50 mins agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
1 hr agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
1 hr ago'हिंसक रिजीम चेंज' के प्रदर्शनकारियों को UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!
2 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
3 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
5 hrs agoअमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
15 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
17 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines