---विज्ञापन---

Uttarakhand Tunnel से बाहर निकले 41 मजदूर’ 17 दिन कैसे चला Rescue Operation, जानें कब क्या हुआ‌?

Uttarakhand Tunnel Rescue Operation: मैन्युअली वर्टिकल ड्रिलिंग करके मजदूरों को सुरक्षित और जिंदा सुरंग से निकालने के लिए 17 दिन चले रेस्क्यू ऑपरेशन के तहत क्या-क्या किया गया?

---विज्ञापन---

Uttarakhand Tunnel Rescue Operation Timeline: आखिरकार मेहनत रंग लाई। 17 दिन से चल रही कोशिशें कामयाब हुईं। अपने 41 मजदूरों की जान बचाने के लिए चल रहे प्रयास सार्थक साबित हुए। शुक्र है भगवान का कि उन्होंने साथ दिया। मौसम भी खराब न हुआ और एक के बाद एक कई रास्ते दिखाए। परिणामस्वरूप 25 बचाव एजेंसियां सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को सकुशल बाहर निकालने में कामयाब हो गईं। गौरतलब है कि पूरे ऑपरेशन के दौरान काफी दिक्कतें आईं। अमेरिका से आई ऑगर मशीन फेल हो गई। वर्टिकल ड्रिलिंग फेल हो गई, लेकिन हमारे जवानों ने हिम्मत नहीं हारी। मैन्युअली वर्टिकल ड्रिलिंग करके, रैट होल माइनिंग करके मजदूरों को सुरक्षित और जिंदा सुरंग से बाहर निकाल लिया। आइए जानते हैं कि पिछले 17 दिन रेस्क्यू ऑपरेशन के तहत क्या-क्या किया गया?

 

---विज्ञापन---

यह है प्रोजेक्ट है और ऐसे हुआ हादसा?

बता दें कि उत्तराखंड के उत्तरकाशी में चार धाम प्रोजेक्ट के तहत ब्रह्माखाल-यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर सिल्कयारा टनल बन रही है। लगभग 853.79 करोड़ रुपये की लागत से यह टनल बननी थी, जिसकी कुल लंबाई 4.5 किलोमीटर होगी। इस टनल के बन जाने से होने से यमुनोत्री धाम को कनेक्टिविटी मिलेगी। धरासू से यमुनोत्री की दूरी 26 किलोमीटर कम होगी। धरासू से यमुनोत्री धाम तक आने-जाने में एक घंटे का समय बचेगा। प्रोजेक्ट 2018 में पास हुआ था और 2022 तक इस सुरंग को बनाने की डेडलाइन थी, लेकिन कोरोना काल के कारण सुरंग नहीं बन पाई और अब जब इसे बनाने का काम शुरू किया गया तो हादसा हो गया।

12 नवंबर 2023 दिवाली वाले दिन की सुबह करीब साढ़े 5 बजे अचानक लैंडस्लाइड हुआ और निर्माणाधीन सुरंग पर मलबा गिर गया। ऊपर पहाड़ से मलबा आने से रास्ता ब्लॉक हो गया और अंदर काम कर रहे 41 मजदूर फंस गए। हादसे की सूचना मिलते ही बचाव अभियान शुरू किया गया। 17 दिन NDRF, SDRF, BRO और आर्मी समेत 25 बचाव दल रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे रहे और मजदूरों को बाहर निकालकर ही दम लिया।

---विज्ञापन---

Uttarakhand Tunnel Rescue Operation

 

---विज्ञापन---

 

First published on: Nov 28, 2023 08:15 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola