अस्पताल से सामने आई ऋषभ पंत की ताजा तस्वीर, जान बचाने वाले दोनों 'मसीहा' से हुई मुलाकात

Rishabhi pant

Rishabh Pant: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर हुए कार एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल भारतीय टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) देहरादून के अस्पताल में भर्ती हैं। सोमवार को प्राइवेट वार्ड से उनकी पहली तस्वीर सामने आई है। इस दौरान ऋषभ ने उनकी जान बचाने वाले दोनों स्थानीय नौजवानों से मुलाकात की।

बता दें कि हाईवे पर डिवाइडर से टकराने के बाद पंत की कार में आग लग गई थी। हादसे में ऋषभ को गंभीर चोटें आई थीं। इसके बाद उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका इलाज चल रहा है।

ऋषभ के लिए मसीहा बने थे ये लोग

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रजत और निशु नाम के दोनों युवक हादसे के बाद पहली बार सोमवार को अस्पताल में ऋषभ पंत से मिलने के लिए गए। बताया गया है कि हादसे के वक्त दोनों स्थानीय युवक मौके पर थे। दोनों ने ऋषभ को मर्सिडीज से बाहर खींचा था। बाद में बस चालक सुशील कुमार मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की व्यवस्था कर पुलिस को बुलाया।

एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि रजत और निशु को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी कि हादसे में घायल शख्स भारतीय टीम के क्रिकेटर है। बता दें कि हाल ही में ऋषभ पंत को अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट किया गया है। प्राइवेट वार्ड ने उनकी पहली तस्वीर सामने आई है।

एक हाथ पर बंधी पट्टी दिखाई दी

तस्वीर में देखा जा सकता है कि पंत के एक हाथ में ड्रिप के साथ पट्टी बंधी हुई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने पंत को लगी कई चोटों की पुष्टि करते हुए पहले ही बयान जारी किया था कि वे स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।

इसके अलावा भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ अपने टी20 मैच से पहले पंत को शुभकामनाएं भेजी हैं। बीसीसीआई ने राहुल द्रविड़ और बाकी सभी का एक वीडियो भी पोस्ट किया है। इस हादसे के कारण पंत के कुछ समय के लिए क्रिकेट से दूर रहने की उम्मीद है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ