Uttarakhand Situation: उत्तराखंड में बारिश के कारण हालात अभी काबू (Uttarakhand Situation) में नहीं हैं। उत्तरकाशी में फिर से लैंडस्लाइड के बाद मलबा गिरने से भटवाड़ी से 500 मीटर आगे गंगोत्री नेशनल हाईवे सुबह से बंद है। उत्तरकाशी के जिला प्रशासन के अनुसार, इससे गंगोत्री धाम के यात्रियों और भक्तों के लिए परेशानी खड़ी हो गई है। लोग रास्ते में फंसे हुए हैं।
बद्रीनाथ नेशनल हाईवे बहाल
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, उत्तरकाशी जिला प्रशासन जल्द से जल्द मलबा हटाकर हाईवे पर ट्रैफिक बहाल करने का काम कर रहा है। इस बीच अधिकारियों ने कहा है कि बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नंदप्रयाग और छिनका के पास सड़क, जो मलबे के कारण बंद थी, उसे मलबा हटाकर खोल दिया है।
चुंगी बडेथी सुरंग को भूस्खलन से खतरा
अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले मंगलवार को बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पीपलकोटी के पास सड़क मलबे के कारण बंद हो गई थी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर चुंगी बडेथी सुरंग के चारों ओर भूस्खलन के बाद उसके क्षतिग्रस्त होने का खतरा मंडरा रहा है, जिसको लेकर अधिकारी चिंतित हैं।
अलकनंदा में पुल के साथ बहा शख्स
इस भूस्खलन के बाद जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि सुरंग की सुरक्षा को लेकर संबंधित कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। हालांकि एक रिपोर्ट में कहा गया था कि एक दिन पहले अलकनंदा नदी में तेज बहाव से पुल समेत एक शख्स बह गया।
संबंधित खबरें
अमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
1 hr agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
4 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
4 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
5 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
7 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
9 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
10 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
11 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
12 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines