Sinking Joshimath: उत्तराखंड (Uttarakhand) के जोशीमठ (Joshimath) को बचाने के लिए प्रदेश सरकार, विपक्ष, राज्य और केंद्र सरकार की सभी एजेंसियां जुट गई हैं। रविवार को प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) के प्रधान सचिव पीके मिश्रा (Principal Secretary to Prime Minister PK Mishra) की ओर से जोशीमठ की स्थिति को लेकर एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की गई है।
और पढ़िए –दिल्ली में भारी जाम, घर से बाहर निकलने से पहले जान लें ट्रैफिक का हाल
PMO ने हाईलेवल मीटिंग बुलाई
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पीके मिश्रा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक के दौरान उत्तराखंड के मुख्य सचिव ने जोशीमठ से पीएओ को जानकारी दी। वहीं सीमा प्रबंधन सचिव और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य सोमवार को उत्तराखंड का दौरा करेंगे।
https://twitter.com/ANI/status/1612063971976306688
उत्तराखंड के मुख्य सचिव ने दी जानकारी
प्रधानमंत्री मोदी के प्रधान सचिव पीके मिश्रा को जोशीमठ समीक्षा बैठक में बताया गया कि भारत सरकार की एजेंसियां, विशेषज्ञ समेत अन्य पक्ष राज्य सरकार की सहायता कर रहे हैं। एनडीआरएफ की एक टीम और एसडीआरएफ की चार टीमें पहले ही जोशीमठ पहुंच चुकी हैं।
और पढ़िए –शीतलहर का सितम, 15 जनवरी तक बंद रहेंगे दिल्ली के स्कूल
https://twitter.com/ANI/status/1612063969434558464
ये संस्थाएं करेंगी गहन अध्ययन
इस बैठक के बाद तय हुआ है कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान, भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण, आईआईटी रुड़की, वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाइड्रोलॉजी एंड सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट के विशेषज्ञों की टीमें अध्ययन के बाद अपनी सिफारिशें देंगी।
और पढ़िए –MP News: भोपाल में करणी सेना की हुंकार, आर्थिक आधार पर आरक्षण समेत की यह बड़ी मांगें
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1612040141811617794
इस आपदा में हम सरकार और लोगों के साथः रावत
इसके अलावा उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने बताया कि जोशीमठ के अस्तित्व, निवासियों के जीवन और आजीविका पर खतरा मंडरा रहा है। हम उनके साथ खड़े हैं। इसके अलावा हम इस चुनौती में सरकार और मुख्यमंत्री के साथ हैं। इसमें थोड़ी देरी हुई है, लेकिन अगर हम तत्परता से काम करते हैं और केंद्र अपनी पूरी ताकत लगाता है तो निश्चित तौर पर सफलता मिलेगी। जोशीमठ को बचाना राष्ट्रीय मिशन होना चाहिए।
रावत ने बताया कि यदि विशेषज्ञ कहते हैं कि सुरंग या अन्य कारक इसके कारण हैं, तो उन्हें तत्काल रोका जाना चाहिए। चीजों को नए सिरे से उठाया जाना चाहिए। स्थानीय लोगों की समिति बनाई जानी चाहिए और सभी के साथ निरंतर परामर्श से सुधार किया जाना चाहिए।
और पढ़िए –धनबाद: बाइक की डिक्की में बम लेकर घूम रहा था शख्स, धमके से दहला इलाका, पांच से ज्यादा जख्मी
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1612025469427408898
पीएम मोदी ने सीएम धामी से फोन पर की बात
उत्तराखंड मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से बताया गया है कि पीएम मोदी ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात की है। प्रभावित लोगों की सुरक्षा और पुनर्वास के लिए उठाए गए कदमों और समस्या के समाधान के लिए तत्काल और दीर्घकालिक कार्य योजना की प्रगति के बारे में जानकारी ली।
कार्यालय की ओर से बताया गया है कि प्रधानमंत्री व्यक्तिगत रूप से जोशीमठ की स्थिति और सरकार की ओर से किए जा रहे सुरक्षा कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। साथ ही जोशीमठ को बचाने के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
5 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
7 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
10 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
11 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
12 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
14 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
14 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
16 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
17 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines