Uttarakhand News: उत्तराखंड (Uttarakhand) के जोशीमठ (Joshimath) में आई आपदा से निपटने के लिए राज्य की राजधानी देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Cm Pushkar Singh Dhami) की अध्यक्षता में हाईलेवल की बैठक चल रही है।
इस बैठक में सीएम धामी ने अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्र से लोगों को निकालने और सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का निर्देश दिया है। साथ ही राज्य के आपदा नियंत्रण कक्ष को तत्काल सक्रिय करने के लिए कहा है।
बैठक में सरकार के ये अधिकारी हैं मौजूद
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ में जमीन धंसने के मुद्दे पर देर शाम एक उच्च स्तरीय बैठक की। देहरादून में हो रही इस बैठक में उत्तराखंड के मुख्य सचिव के अलावा डीजीपी, आपदा, सिंचाई एवं गृह विभाग के अधिकारी, आईजी एसडीआरएफ, आयुक्त गढ़वाल संभाग और जिलाधिकारी चमोली भी शामिल हुए हैं।
सीएम बोले- सुरक्षित स्थान पर तुरंत बनाएं अस्थायी पुनर्वास केंद्र
एजेंसी के मुताबिक बैठक अभी जारी है। उत्तराखंड के सीएम ने निर्देश दिए हैं कि जोशीमठ में सुरक्षित स्थान पर तत्काल एक बड़ा अस्थाई पुनर्वास केंद्र बनाया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि डेंजर जोन को तत्काल खाली किया जाए। राज्य के आपदा नियंत्रण कक्ष को सक्रिय किया जाए।
घरों, सड़कों और होटलों में आई दरारें, बढ़ रही हैं
बता दें कि उत्तराखंड के जोशीमठ में जमीन धंसने और मकानों-होटलों में दरारों के मामला लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जोशीमठ प्रशासन की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक अभी तक 561 घरों में दरारें आई हैं। गुरुवार रात और शुक्रवार को कई ताजा मामले भी सामने आए हैं। इलाके कई होटल झुक गए हैं। जमीन को फाड़ कर पानी बाहर आने लगा है।
आपदा प्रबंधन सचिव ने किया दौरा
शुक्रवार को राज्य सरकार के आपदा प्रबंधन सचिव ने भी प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जमीन से तेज प्रवाह के साथ पानी आना खतरे की घंटी है। उन्होंने बताया कि जमीन से पानी आने का मतलब है कि जमीन के नीचे खाली स्थान बन रहा है। ऐसे में जमीन के धंसने या डूबने का खतरा ज्यादा रहता है। स
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
8 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
16 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
1 day agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
1 day agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
1 day agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines