उत्तराखंड के रुड़की में हत्या के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस में झड़प, धारा 144 लागू; एसएसपी बोले- साजिश का संदेह
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

Roorkee News: उत्तराखंड के रुड़की के बेलरा गांव में सोमवार शाम एक व्यक्ति की कथित हत्या को लेकर हुई झड़प में करीब आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना के बाद जिला प्रशासन के अधिकारियों ने सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा जारी कर दी। साथ ही स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पूरे गांव में सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया।
कुछ उपद्रवियों ने कथित तौर पर पुलिस टीमों पर पथराव किया, जिसमें लगभग आधा दर्जन कर्मी घायल हो गए। कथित तौर पर कुछ वाहनों में भी आग लगा दी गई, जिससे पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।

पुलिस ने कहा, “अब तक 24 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है।” अधिकारियों के मुताबिक मामला बेलड़ा गांव में एक व्यक्ति की मौत से जुड़ा है। ग्रामीण मामले में की गई जांच से संतुष्ट नहीं थे और आरोप लगाया कि व्यक्ति की हत्या की गई है लेकिन जांच में ऐसा कुछ नहीं मिला है।
पुलिस, हालांकि, घटना के पीछे एक साजिश का संदेह कर रही है और उसी की जांच शुरू कर दी है। एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह ने एएनआई को बताया, “एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और वे (ग्रामीण) आरोप लगा रहे हैं कि उस व्यक्ति की हत्या की गई थी लेकिन जांच में कुछ भी नहीं मिला।”

सिंह ने कहा, “कुछ बदमाशों ने आज पुलिस पर पथराव किया। 24 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ऐसा लगता है (पुलिस पर हमला) एक साजिश के तहत किया गया था।” उन्होंने कहा, “स्थिति नियंत्रण में है और हम मामले की आगे जांच कर रहे हैं।”
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: