Uttarakhand Rain: उत्तराखंड में हो रही भारी बारिश अब लोगों की जान पर बन आई है। मौसम विभाग की ओर से जारी ऑरेंज अलर्ट के बीच भारी बारिश के कारण दो लोगों की मौत हो गई।
स्थिति को देखते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आपदा नियंत्रण कक्ष का दौरा किया और चार धाम तीर्थयात्रियों को मौसम की स्थिति से अपडेट रहने की अपील की है। साथ ही रुद्रप्रयाग के डीएम ने भारी बारिश को देखते हुए केदारनाथ यात्रा अगले आदेश तक स्थगित कर दी है।
रुद्रप्रयाग के डीएम ने जारी की ये चेतावनी
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, लगातार बारिश के कारण बरसाती नाले उफान पर हैं। इससे गौरीकुंड-केदारनाथ मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ। रुद्रप्रयाग के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि यह नाला गौरीकुंड से करीब तीन किलोमीटर आगे है। सभी यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड के कई जिलों में मौसम कार्यालय की ओर से ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। अलर्ट के बीच राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश जारी है। उत्तराखंड मौसम विभाग ने रविवार को नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, देहरादून, टिहरी और पौडी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है।
बारिश से बढ़ी भूस्खलन की घटनाएं
मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि श्रद्धालुओं से अपील है कि वे अगर मौसम खराब है तो उन्हें अपनी यात्रा रोक देनी चाहिए। मौसम विभाग के पूर्वानुमान का पालन करना चाहिए। उधर, लगातार बारिश के कारण भूस्खलन की घटनाएं बढ़ गई हैं, जिसके कारण कई सड़कें अवरुद्ध हो गईं। गंगा समेत कई सहायक नदियों में जल स्तर बढ़ गया है।
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रुद्रप्रयाग जिले में भूस्खलन के बाद एक वाहन के मलबे में फंस जाने से 50 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान अनिल बिष्ट के रूप में हुई। अधिकारियों ने बताया कि दो अन्य वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। इसके अलावा उत्तरकाशी जिले की पुरोला तहसील के कंडियाल गांव में एक खेत में रोपाई करते समय युवक की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। मृतक की पहचान अभिषेक (20) के रूप में हुई है।
हरिद्वार में सबसे ज्यादा बारिश
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को ज्यादा बारिश वाले जिलों के साथ लगातार संपर्क में रहने का निर्देश दिया है ताकि आपात स्थिति होने पर प्रभावी कदम उठाए जा सकें। मौसम विभाग ने कहा है कि पिछले 24 घंटों में हरिद्वार में सबसे ज्यादा 78.5 मिमी, देहरादून में 33.2 मिमी, टिहरी में 26.2 मिमी, पौडी में 15.1 मिमी और पिथौरागढ में 12.6 मिमी बारिश हुई।
सीएम धामी ने जिलों के अधिकारियों को अलर्ट पर रहने और किसी भी चुनौती से निपटने के लिए पुलिस, एसडीआरएफ और स्वास्थ्य कर्मियों के लिए पर्याप्त व्यवस्था करने को कहा है। साथ ही मुख्यमंत्री ने नदी-नालों के किनारे रहने वाले लोगों को अतिरिक्त सतर्क रहने की सलाह दी।
संबंधित खबरें
इलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
5 mins ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
1 hr agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
3 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
5 hrs agoरात को ट्रेन में नहीं चार्ज कर पाएंगे फोन या लैपटॉप, भारतीय रेलवे का ऐलान
6 hrs agoकैमरे के सामने फूट-फूटकर रोने वाले सपा प्रत्याशी दूसरी बार जीते MLC चुनाव
7 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
9 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
17 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
18 hrs agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines