हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

नैनीताल में ताश के पत्तों की तरह ढह गया दो मंजिला मकान, वीडियो देखकर रौंगटे खड़े हो जाएंगे

विज्ञापन

Nainital House Collapses: उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी है। इसके कारण यहां लैंडस्लाइडिंग की घटनाएं भी बढ़ गई हैं। ताजा मामला नैनीताज जिले का है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में दो मंजिला घर को ताश के पत्तों की तरह ढहते हुए देखा जा सकता है। इतना ही नहीं काई घरों में दरारें आने की भी बात सामने आई है।

नैनीताल के मल्लीताल की है घटना

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नैनीताज में हुए इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, क्योंकि लगभग एक दर्जन कमरों वाले इस घर को हादसे से पहले खाली करा लिया गया था। बताया गया है कि लैंडस्लाइड की ये घटना नैनीताल के मल्लीताल इलाके में हुई है। हादसे के बाद अब आसपास के घरों को भी खाली कराया जा रहा है।

उत्तराखंड अब तक इतनी हो चुकी हैं मौतें, इतने लापता

रिपोर्ट के अनुसार, इस महीने की शुरुआत में राज्य विधानसभा को बताया गया था कि इस साल उत्तराखंड में बारिश से संबंधित आपदाओं ने 111 लोगों की जान ले ली है जबकि 45,650 परिवार प्रभावित हुए हैं। संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि भारी बारिश के कारण हुई प्राकृतिक आपदाओं के कारण 72 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन

केदारनाथ में ढहा था 3 मंजिला होटल

बता दें कि 9 अगस्त के आसपास भी उत्तराखंड में एक बड़ा हादसा हुआ था। यहां रुद्रप्रयाग जिले में बारिश के कारण तीन मंजिला होटल भरभरा कर गिर गया था। हालांकि प्रशासन ने इस होटल को पहले ही खाली करा लिया था। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।

उत्तराखंड-यूपी की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola