Uttarakhand Patwari Exam: उत्तराखंड (Uttarakhand) में युवाओं के भारी विरोध के बीच आज यानी रविवार को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (Uttarakhand Public Service Commission) की ओर से पटवारी परीक्षा (Uttarakhand Patwari Exam) आयोजित कराई जा रही है।
बता दें कि तीन दिन पहले गुरुवार को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में हजारों युवाओं ने उग्र प्रदर्शन किया था। इसमें पथराव के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया था।
और पढ़िए –UP GIS 2023: समिट में पहुंचे IB मिनिस्टर अनुराग ठाकुर, बोले- यूपी में दिखती है विकास की नई तस्वीर
परीक्षा केंद्रों पर पुलिस-प्रशासन ने की सख्ती
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की आज पटवारी परीक्षा का आयोजन चल रहा है। नैनीताल की एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि बड़ी संख्या में छात्र परीक्षा देने पहुंचे हैं। हम छात्रों की गहन जांच कर रहे हैं। केंद्र के अंदर किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर प्रतिबंध है।
वहीं देहरादून की जिलाधिकारी सोनिका ने बताया कि यहां 72 केंद्रों पर पटवारी/लेखपाल की परीक्षा चल रही है। लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। परीक्षा केंद्रों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
और पढ़िए –Shiv Pratap Shukla: 4 बाद विधायक रहे शिव प्रताप शुक्ला हिमाचल के नए गवर्नर, जानें क्या है इनका रसूख?
सीएम धामी ने जनसभा में किया बड़ा ऐलान
इसके अलावा उत्तराखंड की प्रतियोगी परिक्षाओं में नकल के मुद्दे पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कौन हमारे बच्चों और युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने की कोशिश कर रहा है? यह हम सभी के मन में एक सवाल है और हमें इसका जवाब खोजने की जरूरत है। सीएम ने कहा कि क्या कोई गिरोह इस पर काम कर रहा है? इसकी जांच की जाएगी।
और पढ़िए –Budget Reaction: पार्टी में चल रही उठापटक का असर इसलिए पढ़ लिया पिछले वर्ष का बजट- सुमेधानंद सरस्वती
10 साल की कैद और सपंत्ति कुर्क
नकल विरोधी कानून पर सीएम धामी ने कहा कि हम अपने युवाओं के सपनों और उम्मीदों के साथ समझौता नहीं करेंगे। अब से अगर कोई परीक्षा के बीच में नकल करता पाया गया, तो उसे 10 साल कैद की सजा दी जाएगी। उसकी संपत्ति भी जब्त की जाएगी। सीएम ने कहा कि हम इसके लिए सख्त कानून ला रहे हैं।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
आजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
2 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
5 hrs agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
7 hrs agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
8 hrs ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
13 hrs agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
13 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
1 day agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
1 day agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines