पिथौरागढ़ से कैलाश मानसरोवर जाना होगा आसान, नितिन गडकरी ने दिया रोड प्रोजेक्ट पर अपडेट

कैलाश मानसरोवर यात्रा भारत के लोगों के लिए खास महत्व रखती है। कहा जाता है कि भगवान शिव कैलाश पर्वत पर ही निवास करते हैं। कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए नया रोड बनाया जा रहा है, जिसको लेकर नितिन गडकरी ने अपडेट दिया है।

Uttarakhand Pithoragarh to Mansarovar road
विज्ञापन

देश में कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए एक्सप्रेसवे का काम किया जा रहा है। इसमें जम्मू-कश्मीर के लिए चलने वाली वंदे भारत हो या फिर पिथौरागढ़ से मानसरोवर रोड बनाने का काम हो, दोनों प्रोजेक्ट से ही देश में कनेक्टिविटी मजबूत होगी। दरअसल, कैलाश मानसरोवर यात्रा करना आने वाले समय में बेहद आसान होने जा रही है। कैलाश मानसरोवर का बड़ा इलाका चीन के हिस्से में आता है। ऐसे में यहां जाने के लिए चीन की परमिशन लेना आवश्यक है। कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि इस सीधे रोड के बनने से किसी दूसरे देश जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जानिए इस प्रोजेक्ट का कितना काम हुआ और कब तक इसको शुरू कर दिया जाएगा?

तैयार हो रहा सीधा रास्ता

एक चैनल पर इंटरव्यू के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मानसरोवर की यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। आपको बता दें कि अब मानसरोवर जाने के लिए चीन या नेपाल होकर जाने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि भारत में ही इसका सीधा रास्ता तैयार किया जा रहा है। नितिन गडकरी ने बताया कि अभी मानसरोवर जाने के लिए दो रास्ते हैं, जिनमें से एक नेपाल से जाता है। उन्होंने कहा कि हम अब उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से सीधा रास्ता मानसरोवर के लिए बना रहे हैं। हालांकि, इस रोड के काम में बहुत मुश्किल आ रही हैं, क्योंकि वहां पर पारा माइनस में रहता है। उन्होंने बताया कि यहां पर बहुत प्रतिकूल परिस्थितियों में काम कर रहे हैं।

विज्ञापन

कितना काम हुआ पूरा?

नितिन गडकरी ने बताया कि अभी इस रोड का काम 85 फीसदी से 90 फीसदी तक हो चुका है। उन्होंने कहा कि वहां पर काम करने में बहुत परेशानियां हैं, लेकिन मैं बाकी के 10 फीसदी काम को लेकर उम्मीद करता हूं कि यह अप्रैल 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा, नितिन गडकरी ने ये भी बताया कि उनको खुद मानसरोवर जाना है। उन्होंने इस रोड के बनने तक अपनी पत्नी को भी जाने से रोका हुआ है, क्योंकि वह इस भारत के रास्ते से वहां जाना चाहते हैं।

आपको बता दें कि भारतीय कैलाश मानसरोवर जाने के लिए नेपाल की राजधानी काठमांडू से होकर जाते हैं। उत्तराखंड में बन रही नई सड़क नेपाल और सिक्किम के मौजूदा रास्तों को बायपास कर देगी, जिससे कैलाश मानसरोवर का रास्ता एकदम सीधा हो जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ