हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दिल्ली में शांत हुई यमुना, तो उत्तराखंड में गंगा खतरे के निशान से ऊपर, सभी 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

विज्ञापन

North India Rain LIVE Updates: दिल्ली में यमुना के जल्द ही खतरे के निशान से नीचे जाने की उम्मीद है लेकिन कई इलाकों में अभी भी पानी भरा हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी में बाढ़ की स्थिति में रविवार को सुधार हुआ और भैरों मार्ग समेत कुछ सड़कों को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया।

उधर, उत्तराखंड में अलकनंदा नदी पर बांध से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण उत्तराखंड के देवप्रयाग में गंगा खतरे के निशान को पार कर गई और हरिद्वार में चेतावनी स्तर के करीब पहुंच गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले पांच दिनों के दौरान उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में “भारी से बहुत भारी” बारिश की भविष्यवाणी की है। बारिश, बाढ़, लैंडस्लाइड के लाइव अपडेट के लिए न्यूज24 के साथ बने रहें।

और पढ़िए –मौसम विभाग ने जारी किया Red Alert, आज इन इलाकों में होगी भारी बारिश, अगले 5 दिनों का पूर्वानुमान जारी

विज्ञापन

North India Rain LIVE Updates…

  • दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर और बढ़ा. दोपहर एक बजे जलस्तर 205.84 मीटर रिकार्ड किया गया। दोपहर 12 बजे जलस्तर 205.8 मीटर था।
  • हिमाचल प्रदेश: कुल्लू के किआस गांव में बादल फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि 3 लोग घायल हुए हैं।

  • दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है।
  • दिल्ली: मयूर विहार फेज 1 में राहत शिविरों का ड्रोन से लिया गया वीडियो सामने आया है।

  • दिल्ली: यमुना के जलस्तर में फिर मामूली बढ़ोतरी सुबह सात बजे जलस्तर 205.48 मीटर रिकार्ड किया गया। सुबह 7 बजे से पहले तीन घंटे तक जलस्तर 205.45 मीटर था। दिल्ली में यमुना नदी के जलस्तर में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। सुबह आठ बजे जलस्तर 205.50 मीटर दर्ज किया गया।

  • दिल्ली: आईटीओ रोड पर जलभराव की स्थिति में और सुधार हुआ है क्योंकि यमुना नदी का जल स्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है।
  • हिमाचल प्रदेश: मंडी शहर के कई हिस्सों में बारिश हुई। विक्टोरिया ब्रिज का वीडियो सामने आया है।

आज दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, हल्की बारिश और गरज के साथ पड़ेंगी बौछारें

आईएमडी ने कहा कि सोमवार को दिल्ली में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी। सोमवार सुबह यमुना का जलस्तर खतरे के निशान 205.33 से ऊपर 205.45 मीटर पर था। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक, सोमवार रात 10 बजे तक जलस्तर 205.75 मीटर तक पहुंचने का अनुमान है।

यमुना में जलस्तर रिकॉर्ड तोड़ आंकड़े तक पहुंचने के बाद खतरे के निशान के करीब पहुंचने की खबरों के बीच, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए 10,000 रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की।

विज्ञापन

उत्तराखंड के सभी 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार को उत्तराखंड के सभी 13 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी देते हुए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है। रविवार को उत्तराखंड में कई जगहों पर बारिश हुई, जिससे भूस्खलन हुआ, जिससे बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कई सड़कें अवरुद्ध हो गईं।

चमोली जिले के जोशीमठ में नीती घाटी में गिरथी गंगा नदी में मलबा और अतिरिक्त पानी आने के कारण जोशीमठ-मलारी सड़क पर एक पुल का एबटमेंट भी क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि इसके अलावा, पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में काली नदी का जल स्तर 889 मीटर के चेतावनी स्तर को पार कर गया है, जबकि गंगा सहित कई अन्य नदियां खतरे के निशान के करीब बह रही हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, गंगा 463.20 मीटर पर बह रही थी जिसके बाद संगम घाट, रामकुंड, धनेश्वर घाट और फुलाड़ी घाट में पानी भर गया. अलकनंदा नदी पर बने जीवीके जलविद्युत परियोजना के बांध से 2,000-3,000 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद गंगा के जलस्तर में भी जबरदस्त उछाल आया.

विज्ञापन

और पढ़िए – बाढ़ के बीच आज भी दिल्ली को बारिश से राहत नहीं, 15 से ज्यादा राज्यों में आज भी वर्षा का अलर्ट

गंगा किनारे और निचले इलाकों में अलर्ट जारी

अधिकारियों ने कहा कि रविवार शाम हरिद्वार में गंगा चेतावनी स्तर 293 मीटर को पार कर 293.15 मीटर पर पहुंच गई, नदी के बढ़े हुए स्तर के कारण निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण लक्सर, खानपुर, रूड़की, भगवानपुर और हरिद्वार तहसील के 71 गांवों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ), सेना और राज्य पुलिस की मदद से बचाव और राहत अभियान चलाया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर जारी

उत्तर प्रदेश राहत आयोग ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा कि पिछले 24 घंटों में बारिश से संबंधित घटनाओं में 10 लोगों की मौत हो गई है। उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है। एक अधिकारी ने बताया कि मथुरा में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार करने के बाद लगातार बढ़ रहा है।

विज्ञापन

मौसम कार्यालय के अनुसार, राज्य में रात 8 बजे समाप्त 24 घंटों में 1.02 सेंटीमीटर की ‘सामान्य’ बारिश दर्ज की गई। राज्य के 75 जिलों में से 32 में ‘अत्यधिक’ बारिश दर्ज की गई। मौसम कार्यालय ने अगले 48 घंटों में राज्य भर में और बारिश की चेतावनी जारी की है।

और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola