Uttarakhand News: उत्तराखंड के उधमसिंह नगर में वाहन ने तेंदुए को कुचला, विभाग ने दर्ज कराया मुकदमा

Uttarakhand News, Leopard, Udham Singh Nagar News, forest department, Uttarakhand Hindi News

Uttarakhand News: उत्तरखंड के उधमसिंह नगर से एक तेंदुए की मौत का मामला सामने आया है। यहां किसी अज्ञात वाहन की टक्कर में आकर एक नर तेंदुए की मौत हो गई है। वहीं जानकारी पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी गाड़ी चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग-74 पर हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक घटना उत्तराखंड के उधमसिंह नगर के बाजपुर स्थित महेशपुरा गांव के पास की है। यहां राष्ट्रीय राजमार्ग-74 पर शुक्रवार रात हिट एंड रन हादसे में एक तेंदुआ मारा गया है। अधिकारियों का कहना है कि टक्कर मारने वाले वाहन की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

विज्ञापन

तेंदुए के सिर में आई चोट, पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना के बाद वन अधिकारियों को घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए तेंदुए के शव को कब्जे में लिया है। बन्ना खेड़ा वन क्षेत्र के रेंज अधिकारी लक्ष्मण महतोलिया ने बताया कि हादसे में तेंदुए के सिर में चोट आई हैं, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। विभाग ने तेंदुए के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

आरोपी की तलाश में जुटी उत्तराखंड पुलिस

वन अधिकारियों ने कहा कि जांच में पता चला है, वह आठ साल का एक नर तेंदुआ था। उसके शरीर के सभी अंग सही थे। पोस्टमॉर्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया था। वन अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई है। दुर्घटना के लिए जिम्मेदार अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। साथ ही उसकी तलाश के लिए भी कहा गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ