Uttarakhand News: चमोली के ITBP बेस कैंप पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया, बोले- आप लोग बहादुरी के प्रतीक
Edited By Naresh Chaudhary

उत्तराखंड के चमोली स्थित आईटीबीपी कैंप में जवानों से बात करते केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया।
Edited By Naresh Chaudhary

उत्तराखंड के चमोली स्थित आईटीबीपी कैंप में जवानों से बात करते केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया।
Uttarakhand News: उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने मलारी बेस कैंप में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों से मुलाकात की। जवानों का मान-मनोविवल बढ़ाया। कहा कि आप बहुदरी के प्रतीक हैं।
समाचार एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने आईटीबीपी के जवानों की देश के प्रति सेवा के लिए सराहना की। जवानों को धन्यवाद दिया। कहा कि आईटीबीपी के जवान बहादुरी और दृढ़ता के प्रतीक हैं। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में देश की सीमाओं पर आईटीबीपी के जवानों की ओर से की जा रही कड़ी मेहनत का भी सम्मान किया।
https://twitter.com/mansukhmandviya/status/1641666933664927749
इसके बाद डॉ. मंडाविया ने ट्विटर पर भी एक पोस्ट शेयर की। इसमें लिखा, मलारी गांव में कैंप में समय बिताने का मौका मिला और जवानों से बातचीत की। आईटीबीपी के जवान मुश्किल से मुश्किल परिस्थितियों में हमारी रक्षा में तैनात हैं। मैं उनकी मेहनत और बलिदान को सलाम करता हूं। जय हिंद।
जानकारी के मुताबिक केंद्रीय मंत्री मंडाविया उत्तराखंड के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रम में भी शिरकत की। उन्होंने ट्वीट किया कि एक स्वस्थ उत्तराखंड की ओर कदम। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के साथ उत्तराखंड में विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं का शिलान्यास कार्यक्रम में भी शामिल हुए।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: