उत्तराखंड के चमोली में एक निर्माणाधीन टनल धंस गई है. हादसा उस वक्त हुआ, जब टनल के अंदर 20-25 मजदूर काम कर रहे थे. टनल पीपलकोटी में THDC हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट की थी. हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, टनल के अंदर कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका है. हादसा अचानक टनल धंसने से हुआ.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई है.
हादसे की जानकारी मिलते ही सबसे पहले स्थानीय लोग वहां पहुंचे. उन्होंने अंदर फंसे मजदूरों की निकालने की कोशिश की. इसके बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. प्रशासन की टीम ने राहत एवं बचाव कार्य करते हुए करीब 13 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है. बाकी बचे मजदूरों को टनल से बाहर निकालने के लिए अभी राहत कार्य जारी है.
गुरुवार शाम करीब 7 बजे हुए इस हादसे के बाद टनल में मलबा और पानी भरने की भी जानकारी सामने आई है. हादसे की गंभीरता को देखते हुए सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की टीमें मौके के लिए रवाना हो चुकी हैं. वहीं डीआईआरएफ, स्थानीय पुलिस और सीआईएसएफ के जवानों अभी रेस्क्यू अभियान चला रहे हैं.
हादसे पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरी चिंता जताई है और अधिकारियों को युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य करने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना की गंभीरता को देखते हुए, नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF) और स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) की टीमों को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया है.
जिला प्रशासन और सभी संबंधित विभागों और एजेंसियों को आपसी तालमेल के साथ तेजी से राहत और बचाव कार्य करने का निर्देश दिया गया है.
हादसे में कुछ मजदूरों को चोट भी लगी है. टनल से बाहर निकाले गए मजदूरों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया. अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा है.
संबंधित खबरें
आजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 hr agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
3 hrs agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
5 hrs agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
6 hrs ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
11 hrs agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
12 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
22 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
1 day agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
1 day agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines