Truck Overturned in Tehri: उत्तराखंड में आज सुबह कांवड़ियों के साथ हादसा हो गया। ट्रक में सवार होकर करीब 17 कांवड़ यात्री टिहरी से नरेंद्रनगर आ रहे थे कि अचानक ट्रक बीच सड़क पलट गया। हादसा ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर जाजल फकोट के पास हुआ। ट्रक पलटने से उसमें सवार सभी 17 कांवड़ यात्री दब गए। हादसे में 3 यात्रियों की मौत हो गई है और बाकी 14 घायल हैं, जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया है। हादसे की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी थी। पुलिस ने मौके पर आकर बचाव अभियान चलाया। लोगों के साथ मिलकर ट्रक के नीचे से घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। ट्रक को JCB की मदद से सीधा करके रेस्क्यू किया गया।
ड्राइवर का कंट्रोल छूटने के कारण हुआ हादसा
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ट्रक में सवार होकर कांवड़ यात्री ऋषिकेश से गंगोत्री जा रहे थे। हाईवे पर फोकट के पास मोड़ काटते समय ड्राइवर का ट्रक से कंट्रोल छूट गया और ट्रक सड़क पर पहाड़ी की तरफ पलट गया। अगर ट्रक सड़क के दूसरी ओर पलटता तो खाई में गिर जाता और बड़ा हादसा होता। ट्रक पलटता देखकर राहगीरों ने पुलिस को फोन किया। जानकारी मिलते ही पुलिस SDRF की टीम को लेकर मौके पर पहुंची। घायलों को एंबुलेंस से नरेंद्र नगर स्वास्थ्य केंद्र फोकट भिजवाया गया। डॉक्टरों ने 4 गंभीर घायलों को ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया। 9 कांवड़िए नरेंद्र नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ही हैं।
हादसे को लेकर क्या बोली पुलिस?
टिहरी में हुए हादसे की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि आज कंट्रोल रूम में ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर हादसा होने की खबर मिली। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। हालात देखकर दूसरे थानों की पुलिस भी बुलाई गई। SDRF को भी हादसे की जानकारी दी गई। लोगों के साथ मिलकर पुलिस और SDRF ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। हादसे में 3 कांवड़ यात्रियों की मौत हुई है और 14 यात्री घायल हुए हैं। हादसा ड्राइवर की लापरवाही के कारण हुआ।
संबंधित खबरें
'मुझ पर 28 केस... जेल में ही मर जाऊंगा', सुप्रीम कोर्ट में बोले आजम खान
20 mins agoUP चुनाव 2027 पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मतदान केंद्रों की संख्या घटाई
1 hr agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
2 hrs agoभारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे, 15 मिनट में पूरा होगा वाराणसी का सफर
3 hrs agoउत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, नदी में कार गिरने से 4 की मौत
4 hrs agoदिवाली पर अयोध्या में बम ब्लास्ट की धमकी, टारगेट पर मथुरा और काशी
5 hrs agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
6 hrs agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
6 hrs agoअखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
17 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines