Uttarakhand News: उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले की दो तहसीलों में कर्फ्यू लगाया गया है। ये कर्फ्यू किसी दंगे या फिर बवाल के बाद नहीं लगा है, बल्कि इन दोनों तहसील क्षेत्रों में बाघ देखा गया है। जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल की ओर से पत्र जारी करके कर्फ्यू की घोषणा की गई है। बताया गया है कि दिन पहले बाघ के हमले में एक शख्स की मौत हो गई थी।
जिलाधिकारी पौड़ी ने जारी किया आदेश
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक डीएम पौड़ी आशीष चौहान ने बताया कि जिला प्रशासन ने जिले में बाघ के आतंक को देखते हुए रिखणीखाल और धूमाकोट तहसील के दर्जनों गांवों में शाम 7 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लगा दिया है। इसके अलावा 17 और 18 अप्रैल को इन दोनों तहसीलों के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1647818982681088002
बाघ ने बुजुर्ग को मार डाला
जानकारी के अनुसार रिखणीखाल तहसील के डल्ला गांव में दो दिन पहले बाघ ने एक बुजुर्ग पर हमला कर दिया था। इस हमले में बुजुर्ग की मौत हो गई थी। घटना के बाद वन विभाग ने इलाके में गुलदार होने की आशंका जताई थी। विभाग की ओर से कई स्थानों पर पिंजरे लगा कर निगरानी की गई, लेकिन निगरानी में वन विभाग के होश उड़ गए, क्योंकि सीसीटीवी कैमरों में बाघ देखा गया था।
बंदूकधारी वनरक्षक किए गए तैनात
वन विभाग की ओर से क्षेत्र की निरगानी के लिए बंदूकधारी वन रक्षकों की तैनाती की गई है। साथ ही कई इलाकों में रात के वक्त रोशनी के लिए लाइटें लगवाई जा रही हैं। वहीं स्थानीय लोगों को बेवजह घरों से न निकलने की सलाह दी गई है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट की मानें तो लोग सूरज ढलते ही अपने-अपने घरों में कैद हो जाती हैं।
इन विद्यालयों को भी बंद करने की हुई मांग
जिलाधिकारी के अनुसार राजकीय प्राथमिक विद्यालय डल्ला, जुई, दियोढ, गाड़ियोंपुल, मेलधार, रजबो, द्वारी पैनों, छड़ियान, नावे तल्ली, चिलाउ और राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मेलधार, सिलगांव और राजकीय हाईस्कूल गाड़ियोंपुल, जीआईसी पैनों, राजकीय प्राथमिक विद्यालय कांडा, राजकीय हाईस्कूल कांडा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटड़ी, राजकीय कन्या हाईस्कूल कोटड़ी को भी सोमवार तक बंद कराने की मांग की गई है।
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
3 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
3 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
6 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
6 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
16 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
19 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines