केदारनाथ हेलीकॉप्टर क्रैश में जान गंवाने वाले 7 लोगों के नाम आए सामने, CM धामी ने हादसे पर जताया शोक

Kedarnath Helicopter Crash: उत्तराखंड में पिछले 2 महीने में 2 हेलीकॉप्टर क्रैश हो चुके हैं और 13 लोग जान गंवा चुके हैं। एक हादसा 8 मई को उत्तरकाशी में हुआ था, जिसमें 6 लोगों की जान गई थी। दूसरा आदसा आज केदारनाथ में हुआ, जिसमें 7 लोगों की जान चली गई। इस बीच एक हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

Pushkar Singh Dhami | Kedarnath Helicopter Crash

CM Pushkar Singh Dhami

Kedarnath Helicopter Crash Latest Update: उत्तराखंड के केदारनाथ में आज सुबह हुए हेलीकॉप्टर क्रैश में जान गंवाने वालों की पहचान हो गई है। हादसे में 7 लोगों की मौत हुई है और मृतकों में एक बच्ची भी शामिल है। BKTC के कर्मचारी की भी हादसे में जान गई है। मृतकों की सूची में 2 महिलाओं के नाम भी हैं। दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर ने केदारनाथ के दर्शन के बाद श्रद्धालुओं को लेकर गौरीकुंड के लिए उड़ान भरी थी। वहीं जिस जगह हादसा हुआ है, वह रिमोट एरिया है।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि आज सुबह लगभग 5:17 बजे आर्यन कंपनी के हेलीकॉप्टर ने केदारनाथ हेलीपैड से गुप्तकाशी हेलीपैड के लिए टेकऑफ किया, लेकिन रास्ते में मौसम खराब होने के कारण हेलीकॉप्टर हार्ड लैंडिंग करते समय क्रैश हो गया। हादसे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने शोक जताया और हादसे की जांच करने के आदेश दिए। उन्होंने मृतकों के परिजनों को हरसंभव मदद करने और मदद उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया। पुलिस ने हादसे का केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

हादसे में इन लोगों ने जान गंवाई

1. राजवीर सिंह चौहान निवासी जयपुर, पायलट
2. विक्रम रावत BKTC निवासी रासी ऊखीमठ
3. विनोद देवी निवासी उत्तर प्रदेश, उम्र 66 वर्ष
4. तृष्टि सिंह निवासी उत्तर प्रदेश, उम्र 19 वर्ष
5. राजकुमार सुरेश जायसवाल, निवासी गुजरात, उम्र 41 वर्ष
6. श्रद्धा राजकुमार जायसवाल, निवासी महाराष्ट्र
7. काशी बालिका, निवासी महाराष्ट्र, उम्र 3 वर्ष

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने की थी हेलीकॉप्टर कंपनियों के साथ मीटिंग

बता दें कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने 7 दिन पहले अलग-अलग हेलीकॉप्टर कंपनियों के साथ बैठक भी की थी और निर्देश दिया था कि कंपनियां ध्यान रखें, भविष्य में हादसा न हो। कंपनियों को हेलीकॉप्टर्स की खामियों को दूर करने को भी कहा था। धामी सरकार के पास जो हेलीकॉप्टर है, उसमें 2 इंजन हैं, जबकि कुछ कंपनियों के पास एक इंजन के हेलीकॉप्टर हैं, जो हादसे का सबब बनते हैं। ऐसे में सवाल यह है कि वहां ऐसे मौसम में, जो कभी भी मौसम खराब हो सकता है, जब यात्री बड़ी संख्या में सफर करने के लिए हेलीकॉप्टर का सहारा लेते हैं तो एविएशन कंपनियां हेलीकॉप्टर में बदलाव क्यों नहीं करती?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ