Kedarnath Helicopter Crash: आज उत्तराखंड में केदानाथ धाम के पास हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार में सभी लोगों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। मौके पर बचाव अभियान जारी है, जिसमें राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं। इसी बीच चारधाम यात्रा की हेलीकॉप्टर सर्विस हुई सस्पेंड करने का आदेश दिया गया है। इस हादसे पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी का रिएक्शन भी सामने आया है।
चारधाम यात्रा की हेलीकॉप्टर सर्विस सस्पेंड
गौरीकुंड जा रहा एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया, जिसका असर चारधाम यात्रा की हेलीकॉप्टर सर्विस पर भी पड़ा है। हादसे के तुरंत बाद हेलीकॉप्टर सर्विस को सस्पेंड करने का आदेश दिया गया है। इस आदेश का पालन अगला आदेश आने तक किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, हादसे का शिकार हुए यात्री उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात से हैं।
ये भी पढ़ें: Kedarnath Helicopter Crash: केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, गौरीकुंड में हुआ हादसा, 7 लोगों की मौत
सीएम के सख्त आदेश
उत्तराखंड में बढ़ते हेलीकॉप्टर हादसों को देखते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सख्त आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ‘राज्य में हेली सेवाओं के संचालन के लिए एक सख्त SOP तैयार की जाए, जिसमें उड़ान से पहले हेलीकॉप्टर की तकनीकी स्थिति की पूरी तरह से जांच की जाए।’ इसके अलावा, मौसम की सटीक जानकारी का होना भी जरूरी किया जाए। सीएम धामी ने मुख्य सचिव को तकनीकी विशेषज्ञों की एक समिति गठित करने का आदेश भी दिया है। यह समिति हेली संचालन के सभी तकनीकी और सुरक्षा पहलुओं की समीक्षा करने के बाद SOP तैयार करेगी।
बता दें कि इसके पहले भी 7 जून को केदारघाटी में एक हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी। उस दौरान बडासू हेलिपैड से केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर ने टेकऑफ किया था, जिसके तुरंत बाद उसमें कोई टेक्निकल प्रॉब्लम आ गई, जिसके चलते हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई।
ये भी पढ़ें: केदारनाथ हेलीकॉप्टर क्रैश में जान गंवाने वाले 7 लोगों के नाम आए सामने, CM धामी ने हादसे पर जताया शोक
संबंधित खबरें
'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
1 hr agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
7 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
7 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
10 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
11 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
20 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
23 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines