Uttarakhand News: भारी बारिश...फटा बादल, रुद्रप्रयाग के केदारघाटी में तबाही का मंजर, देखें वीडियो

उत्तराखंड में लगातार भारी बारिश हो रही है, जिसके चलते लैंडस्लाइड के साथ-साथ बादल भी फटा है। इससे आम लोगों के जनजीवन पर काफी असर पड़ा है। कहां कितना नुकसान हुआ है, चलिए जान लेते हैं।

Gaurikund

विज्ञापन

उत्तराखंड के कई इलाकों में जोरदार बारिश हो रही है और इस कारण जन-जीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया है। रुद्रप्रयाग  में भी लगातार हो रही है। इस वजह से केदारघाटी में बादल भी फट गया। इससे हर जगह तबाही मच गई। कई घर और गाड़ियां भी मलबे में दब गई हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

गौरीकुण्ड में पहाड़ी के सरकने से मलबा आने पर चलने वाला रास्ता पूरी तरह से ब्लॉक हो गया है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए केदारनाथ धाम के लिए आवाजाही पूरी तरह से बंद कर दी गई है।  

विज्ञापन

उत्तराखंड में कई जगहों पर लगातार हो रही बारिश के चलते कई जगहों पर पानी ही पानी हो गया है। कुछ लोगों के घरों में पानी अंदर तक चला गया है। इसके अलावा कई गाड़ियों को भी भारी नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन

विज्ञापन

बीती रात बादल फटने के कारण काफी नुकसान हुआ है और मलबा आने के कारण आसपास के गांव जगोट, कमसाल, भटवाडी, मणिगुह, मालखी, रूमसी, डोभाल, भौसाल रोड भी ब्लॉक हो गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ