---विज्ञापन---

Video: हेलीकॉप्टर क्रैश में जान गंवाने वाले 6 लोगों की लिस्ट आई सामने, क्या थी हादसे की वजह?

Helicopter Crash: उत्तराखंड में उत्तरकाशी में हुए हेलीकॉप्टर क्रैश के वीडियो सामने आए हैं। जंगल में गिरकर हेलीकॉप्टर के चिथड़े उड़ गए। हेलीकॉप्टर में 7 श्रद्धालु सवार थे, जो हादसे का शिकार हुए हैं।

---खबर नीचे जारी है---

उत्तराखंड में आज सुबह हुए हेलीकॉप्टर क्रैश के वीडियो सामने आए हैं। उत्तरकाशी जिले के गंगनानी में हुए हादसे में हेलीकॉप्टर के चिथड़े हो गए हैं। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है और एक शख्स गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है। मुख्यमंत्री धामी ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। प्राथमिक जांच के अनुसार, हादसा होने का कारण खराब मौसम बताया जा रहा है या हो सकता है कि हेलीकॉप्टर में तकनीकी खामी आ गई हो। इसलिए टेक्निकल प्रॉब्लम के एंगल से भी हादसे की जांच की जाएगी। मुख्यमंत्री ने जल्द से जल्द हादसे की जांच रिपोर्ट तलब की है।

 

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

हादसे में 5 महिलाओं ने गंवाई जान

पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल ने हादसे की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि हादसे का शिकार हुए लोग कर्नाटक के थे, जो गंगोत्री धाम जा रहे थे। मुंबई के 4 और आंध्र प्रदेश के 2 लोग थे। हेलीकॉप्टर की 6 सवारियों में 5 महिलाएं थीं और पांचों की हादसे में जान चली गई है। पायलट रॉबिन सिंह ने भी दम तोड़ दिया है। आंध्र प्रदेश निवासी शख्स घायल है। यात्रियों ने देहरादून से उड़ान भरी थी और खरसाली में उतरना था, लेकिन गंगनानी में नाग मंदिर के पास क्रैश होकर हेलीकॉप्टर जंगल में गिरा गया और उसके टुकड़े हो गए। लोगों ने हेलीकॉप्टर को नीचे गिरते देखा और उन्होंने ही हादसे की सूचना पुलिस को दी थी।

 

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

लोगों ने रेस्क्यू किए घायल

बता दें कि जब लोगों ने हेलीकॉप्टर को नीचे गिरते देखा तो वे पुलिस और प्रशासन की टीमों से पहले हादसास्थल पर पहुंच गए थे। उन्होंने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और घायलों को सड़क तक लाए। 108 एंबुलेंस की टीम उन्हें लेकर अस्पताल गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने हादसे पर शाेक जताया और घायलों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

हेलीकॉप्टर क्रैश के मृतक/घायलों की सूची

1. कला सोनी (महिला) 61, राज्य (एमएच) मुंबई

---खबर नीचे जारी है---

2. विजया रेड्डी (महिला) 57, राज्य (महाराष्ट्र) मुंबई

3. रुचि अग्रवाल (महिला) 56, राज्य एमएच (मुंबई)

---खबर नीचे जारी है---

4. राधा अग्रवाल (महिला) 79, राज्य उत्तर प्रदेश

5. वेदवती कुमारी 48, (महिला) राज्य आंध्र प्रदेश

---खबर नीचे जारी है---

6. रॉबिन सिंह (पुरुष) 60, राज्य गुजरात – पायलट

7. भास्कर (पुरुष) 51, राज्य आंध्र प्रदेश (घायल)

---खबर नीचे जारी है---

First published on: May 08, 2025 10:43 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola