देश की मिट्टी से उपजा पतंजलि गुलाब शरबत सिर्फ एक शरबत नहीं, बल्कि विकास की नई सीढ़ी बन चुका है। यह यात्रा केवल स्वाद या सेहत तक सीमित नहीं रही बल्कि इसने गांवों में रोजगार, स्थानीय कृषि को प्रोत्साहन और भारत के स्वदेशी इंडस्ट्री को वैश्विक मंच पर पहुंचाने में भी अहम भूमिका निभाई है। इस शरबत की खासियत सिर्फ स्वाद और खुशबू से नहीं है, बल्कि इसकी बिक्री से होने वाली कमाई का एक बड़ा हिस्सा देश के बच्चों की शिक्षा के लिए जाता है। आचार्य बालकृष्ण और बाबा रामदेव द्वारा स्थापित की गई कंपनी है, जो स्वदेशी प्रोडक्ट्स की मदद से ग्लोबल स्तर पर विकास कर रही है।
प्राकृतिक प्रक्रिया से निर्माण
इस शरबत की शुरुआत हरिद्वार स्थित पतंजलि आयुर्वेद के प्लांट से हुई, जहां इसका प्रोडक्शन पूरी तरह से नेचुरल गुलाब की पंखुड़ियों से किया जाता है। इन पंखुड़ियों की खरीद ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों से होती है, जिससे बिचौलियों की भूमिका में कटौती होती है। ऐसे किसानों को बेहतर मूल्य भी मिल पाता है। इस प्रक्रिया ने गांवों में लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर खोले हैं। पतंजलि के उद्देश्य से महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा दिया गया है, क्योंकि कई स्थानों पर महिलाएं गुलाब की खेती करती हैं।
इंटरनेशनल बाजार में बिक्री मजबूत
पतंजलि ने अपने मजबूत वितरण नेटवर्क के जरिए गुलाब शरबत को भारत के कोने-कोने तक पहुंचाया और फिर इसे इंटरनेशनल मार्केट में भी उतारा है। सिर्फ गुलाब शरबत ही नहीं, पतंजलि के अन्य उत्पाद भी खाड़ी देशों, अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका में निर्यात किए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें-पतंजलि कैसे किसानों की मदद करता है? जानें फेयर-ट्रेड सुविधा के बारे में
शिक्षा क्षेत्र में विकास
पतंजलि समाज के हर क्षेत्र में बदलाव की प्रेरणा बन चुका है। पतंजलि गुलाब शरबत की सफलता सिर्फ आर्थिक लाभ तक सीमित नहीं रही, बल्कि इस प्रोडक्ट की बिक्री से होने वाली आय को देश की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने में भी लगाया जाएगा। कंपनी ने इस प्रोडक्ट के माध्यम से पिछले 3 सालों में काफी मुनाफा कमाया है। बिक्री के पैसों का इस्तेमाल चैरिटी और ग्रामीण क्षेत्रों तक शिक्षा पहुंचाने के काम में लगाया गया है।
कंपनी का संकल्प
पतंजलि आयुर्वेद संस्था और आचार्य बालकृष्ण तथा बाबा रामदेव के नेतृत्व में यह सुनिश्चित किया गया कि उत्पाद की बिक्री से होने वाली कमाई को व्यापार से हटकर देश सेवा और शिक्षा में लगाया जाएगा। गुलाब शरबत जैसे लोकप्रिय पेय प्रोडक्ट से होने वाली आय का बड़ा हिस्सा पतंजलि योगपीठ और आचार्यकुलम जैसी शैक्षणिक संस्थाओं को मिलेगा, जहां हजारों बच्चों को संस्कारी, वैज्ञानिक और आधुनिक शिक्षा दी जा रही है।
इस पूरी यात्रा ने दिखाया कि जब देशी उत्पादों को सही मंच और दिशा मिलती है, तो वे न सिर्फ बाजार में टिकते हैं, बल्कि राष्ट्रीय विकास में भी योगदान देते हैं। पतंजलि गुलाब शरबत की कहानी इस बात का सबूत है कि गांव की जड़ों से जुड़े उत्पाद भी ग्लोबल पहचान बना सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Patanjali ने बदल दी लाखों लोगों की जिंदगी, आयुर्वेद से मिला नया जीवन
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
4 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
4 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
7 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
7 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines