पतंजलि ब्रांड भारतीय संस्कृति और आयुर्वेदिक परंपरा का प्रतीक बन चुका है। इसकी हर एक प्रोडक्ट में न केवल गुणवत्ता की झलक मिलती है, बल्कि समाज के लिए सेवा का भाव भी स्पष्ट दिखाई देता है। इनका ऐसा ही एक बेहतरीन और स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद है, पतंजलि गुलाब शरबत। यह शरबत न सिर्फ स्वादिष्ट है बल्कि यह हमारे शरीर के लिए कई तरह से लाभकारी होता है। आयुर्वेद में गुलाब को ठंडक देने वाला, हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और स्किन के लिए फायदेमंद माना गया है। पतंजलि का गुलाब शरबत इन्हीं गुणों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इस सिरप को बनाने के लिए ताजी गुलाब की पंखुड़ियों का इस्तेमाल किया जाता है, जो सीधे किसानों से खरीदी जाती हैं।
ये भी पढ़ें-गुलाब शरबत की हर बूंद में सेवा और सच्चाई का एहसास, पतंजलि का उद्देश्य
शरीर को लाभ
यह शरबत शरीर में गर्मी को संतुलित करता है, विशेष रूप से इस मौसम में यह शरीर को ठंडक प्रदान करता है। इसे पानी या दूध के साथ मिलाकर पिया जा सकता है और यह तुरंत शरीर में एनर्जी का फ्लो बढ़ाता है और ताजगी का एहसास देता है। गुलाब शरबत पाचन क्रिया को भी बेहतर करता है।
हर्बल उत्पाद
जी हां, इस ब्रांड की बुनियाद पूर्णता स्वदेशी और ऑर्गेनिक चीजों पर ही रखी गई थी। पतंजलि गुलाब शरबत में भी कोई रंग या रसायन नहीं मिलाए गए हैं, जिससे कोई नुकसान न हो। यह पूरी तरह से सुरक्षित और प्राकृतिक पेय बन जाता है। इस उत्पाद की मदद से भारतीय किसानों और स्थानीय उत्पादन को समर्थन मिलता है, क्योंकि पतंजलि अपने कच्चे माल को स्वदेशी स्रोतों के जरिए प्राप्त करता है।
सेवा-सेहत का भाव
सेवा भी, सेहत भी की भावना के साथ पतंजलि का यह प्रयास समाज को स्वस्थ बनाने की दिशा में एक ठोस कदम है। पतंजलि गुलाब शरबत का उपयोग करने से शरीर को पोषण मिलता है और देश की आत्मनिर्भरता और ग्रामीण विकास को भी प्रोत्साहन मिलता है।
देश के हर क्षेत्र में शिक्षा का भाव बढ़ें
पतंजलि गुलाब शरबत की बिक्री से होने वाला लाभ न केवल हेल्थ सेक्टर में योगदान करता है, बल्कि यह देश की शिक्षा व्यवस्था को भी मजबूत करने में सहायक बन रहा है। पतंजलि अपने लाभ का एक हिस्सा सामाजिक कार्यों जैसे शिक्षा, ग्रामीण विकास और योग के प्रचार-प्रसार में लगाता है। ऐसे में जब कोई व्यक्ति गुलाब शरबत जैसे उत्पाद को खरीदता है, तो वह अप्रत्यक्ष रूप से उन बच्चों की शिक्षा में भी सहायता कर देता है जो संसाधनों की कमी के कारण पिछड़ रहे हैं। इस उत्पाद की मदद से देश के भविष्य को भी उज्ज्वल बनाने में सहायता मिलती है।
ये भी पढ़ें-पतंजलि गुलाब शरबत.. स्वदेशी ड्रिंक देश की शिक्षाप्रणाली में कैसे हिस्सेदार?
संबंधित खबरें
हिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
8 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
11 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
17 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
18 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
18 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines