Uttarakhand News: उत्तराखंड के चमोली जिले में सिखों के पवित्र तीर्थ स्थल पर माथा टेकने आई मनदीप कौर और उनके पति जसविंदर सिंह को गिरफ्तार किया गया है। पंजाब पुलिस ने इन दोनों को पकड़ने के लिए ऐसा जाल बिछाला कि आप भी हैरान रह जाएंगे। बताया गया है कि मनदीप कौर को ‘डाकू हसीना’ के नाम से भी जाना जाता है। 10 जून को पंजाब के लुधियाना में हुई 8 करोड़ 49 लाख रुपये की डकैती में ये दोनों वांछित थे।
दोनों के पास से 21 लाख रुपये बरामद
जानकारी के मुताबिक मनदीप कौर और उनके पति जसविंदर सिंह को उत्तराखंड के चमोली के हेमकुंड साहिब से गिरफ्तार किया गया। पुलिस का दावा है कि दोनों लोग डकैती की वारदात को पूरा करने के बाद मत्था टेकने के लिए धर्मस्थल पर जा रहे थे। पुलिस ने दंपति के अलावा एक अन्य आरोपी गौरव को भी पंजाब के गिद्दड़बाहा से पकड़ा। मामले में अब तक पुलिस ने आरोपी 12 में से 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दंपति से 21 लाख रुपये भी बरामद किए हैं।
इस तरह पुलिस के जाल में फंसे दोनों
पंजाब पुलिस को सूचना मिली थी कि मनदीप कौर और उसका पति जसविंदर सिंह नेपाल भागने की फिराक में हैं, लेकिन इससे पहले उनकी हरिद्वार, केदारनाथ और हेमकुंड साहिब समेत विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन करने की योजना थी। हालांकि, उत्तराखंड में सिख तीर्थस्थल पर आने वाले भक्तों की भारी भीड़ के बीच दोनों को पहचानना मुश्किल था। इसलिए पुलिस ने तीर्थयात्रियों के लिए मुफ्त पेय सेवा शिविर लगाया।
मत्था टेकने के बाद ही पुलिस ने गिरफ्तार किया
इसी दौरान आरोपी दंपति पेय पदार्थ पीने के लिए शिविर में पहुंचे। पकड़े न जाने के लिए उन्होंने अपने चेहरे ढके हुए थे, लेकिन शरबत पीने के लिए उन्हें अपने चेहरे को खोलने पड़े। बस यहीं पुलिस ने दोनों की शिनाख्त कर ली। दिलचस्प बात यह है कि पहचान के बावजूद मनदीप कौर और जसविंदर सिंह को पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार नहीं किया गया। उन्हें हेमकुंड साहिब में मत्था टेकने दिया, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार, उन्होंने अपने इस ऑपरेशन का नाम ‘लेट्स कैच द क्वीन बी’ रखा था। लुधियाना के पुलिस आयुक्त मनदीप सिंह सिद्धू के मुताबिक मनदीप कौर के पास से 12 लाख रुपये और उनके पति जसविंदर सिंह के बरनाला स्थित घर से नौ लाख रुपये बरामद किए गए।
कौन है ये डाकू हसीना?
मनदीप कौर उर्फ डाकू हसीना 8.49 करोड़ की लुधियाना डकैती की आरोपी है। उसने कथित तौर पर 10 जून को न्यू राजगुरु नगर इलाके में सीएमएस सिक्योरिटीज कंपनी के पांच कर्मचारियों को बंदी बना लिया था। जांच में सामने आया है कि वह अमीर बनना चाहती थी। उसने लोन लिया था। इससे पहले वह वह एक बीमा एजेंट और एक वकील के सहायक के रूप में काम किया करती थी। उसने इसी साल फरवरी में जसविंदर सिंह से शादी की थी।
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
पावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
5 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
9 hrs agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
10 hrs agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
10 hrs agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
10 hrs agoयूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
15 hrs agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा
19 hrs agoUP चुनाव: कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
1 day agoआदि रंगोत्सव में धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल को ₹10 करोड़
1 day agoसीएम धामी ने की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर में होगा विकास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines