हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Uttarakhand News: ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर पलटी यात्रियों से भरी बस; 30 घायल, SDRF की टीम ने किया रेस्क्यू

विज्ञापन

Uttarakhand News: ऋषिकेश से निशा कुमार की रिपोर्टः उत्तराखंड में ऋषिकेश-बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर गुरुवार को एक भीषण हादसा होते-होते टल गया। यहां धारी देवी मंदिर, चमधार के पास करीब 30 यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। सूचना पर स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जयपुर के रहने वाले हैं सभी यात्री

जानकारी के मुताबिक ये सभी यात्री राजस्थान के जयपुर से बताए गए हैं। सभी लोग चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखंड आए थे। बताया गया है कि ये लोग बद्रीनाथ के दर्शन करके वापस घर लौट रहे थे। तभी धारी देवी मंदिर के पास वाले इलाके में बस के अचानक ब्रेकफेल हो गए। बस के चालक ने इस दौरान सूझबूझ के साथ काम किया, लेकिन बस सड़क पर ही पलट गई। लोगों का कहना है कि अगर बस दूसरी ओर पलटी को हादसा गंभीर हो सकता था।

इन टीमों ने किया रेस्क्यू

हादसे की जानकारी पर स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ, प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। सभी घायलों को बस से निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि बस में 30 यात्री सवार थे। कुछ लोगों हल्की चोटें आई हैं। सीओ श्रीनगर और थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर ने बताया कि सभी घायलों को रेस्क्यू करके अस्पताल भेजा गया है।

उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

(Xanax)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें