Uttarakhand News: उत्तराखंड के त्यूनी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक लकड़ी के मकान में भीषण आग लगी थी। इसके बाद शुरू हुए रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एसडीआरएफ) ने शनिवार देर शाम तक तीन बच्चों के शव बरामद किए गए हैं। एक बच्चे की अभी भी तलाश की जा रही है।
बच्चों की हुई पहचान, तीन के शव मिले
अधिकारियों के मुताबिक हादसे में जांच गंवाने वाले बच्चों की पहचान सैजल (2), अधीरा (5), सोनम (9) और समृद्धि (9) के रूप में हुई है। ये बच्चे आपस में चचेरे भाई-बहन थे। बताया गया है कि चारों बच्चों में से सैजल का शव बरामद किया जाना बाकी है। एसडीआरएफ कर्मियों विनीत वैभव ने बताया कि दो बच्चों के शव शुक्रवार सुबह बरामद किए गए, जबकि तीसरे का शव शनिवार देर शाम बरामद किया गया है।
राहत कार्य में लापरवाही पर लोगों का फूटा आक्रोश
इस बीच, शनिवार को जिलाधिकारी सोनिका ने राहत एवं बचाव कार्यों में लापरवाही बरतने पर तहसीलदार त्यूनी रूप सिंह और पटवारी रायगी क्षेत्र श्याम सिंह तोमर को निलंबित कर दिया। इसके अलावा रजिस्ट्रार कानूनगो त्यूनी देवराज पुंडीर का तबादला चकराता तहसील में किया गया है। स्थानीय लोगों की ओर से ड्यूटी में घोर लापरवाही का आरोप लगाने के बाद यह कार्रवाई की गई।
सीएम धामी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
उधर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धानी ने कहा है कि लोगों के कार्यों में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आपदा जैसे मामलों में भी लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने साफ संदेश दिया है कि अधिकारी और कर्मचारी जनसेवा की भावना के साथ काम करें।
सीडीओ को सौंपी मामले की जांच
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने शासन और प्रशासन के खिलाफ लोगों के गुस्से को देखते हुए शासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सीडीओ झरना कामठान को विस्तृत जांच के निर्देश दिए गए हैं। वे पूरे मामले की जांच करके शासन को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे।
संबंधित खबरें
UP के कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का दिवाली बोनस; जानें- किसे होगा फायदा
6 hrs ago'मुझ पर 28 केस... जेल में ही मर जाऊंगा', सुप्रीम कोर्ट में बोले आजम खान
16 hrs agoUP चुनाव 2027 पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मतदान केंद्रों की संख्या घटाई
17 hrs agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
17 hrs agoभारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे, 15 मिनट में पूरा होगा वाराणसी का सफर
19 hrs agoउत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, नदी में कार गिरने से 4 की मौत
20 hrs agoदिवाली पर अयोध्या में बम ब्लास्ट की धमकी, टारगेट पर मथुरा और काशी
20 hrs agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
22 hrs agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
22 hrs agoअखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines