उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के दर्ज कराए गए मुकदमे के बाद से फरार उनके पति गिरधारी लाल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. देहरादून के सीनियर पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि साहू को मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (SIT) ने उत्तर प्रदेश के झांसी से शुक्रवार को गिरफ्तार किया. उनके अलावा, उनके एक करीबी सतेंद्र राठौर को उत्तर प्रदेश के बरेली से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी के बाद मंत्री के पति गिरधारी लाल ने कहा कि अगर मेरे जेल जाने से मेरी पत्नी को खुशी मिल रही है तो यही सही है. उन्होंने खुद को निर्दोष करार दिया.
ये भी पढ़ें: उत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी …
क्या थे आरोप?
उत्तराखंड की महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति पर मारपीट, धोखाधड़ी, जातिसूचक टिप्पणियां करने और हत्या की साजिश रचने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए 15 अक्टूबर को FIR दर्ज कराई थी, जिसके बाद से गिरधारी लाल फरार थे. साहू के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था जिसके बाद पुलिस उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कई जगहों पर दबिश दे रही थी. रेखा आर्य ने देहरादून के कैंट थाने में दर्ज कराई अपनी प्राथमिकी में कहा था कि साहू ने अपनी पहली शादी और बच्चों की बात छिपाकर उनसे 2004 में शादी की थी और उन्हें ये बात उनके अपने बच्चों के जन्म के बाद पता चली. रेखा आर्य ने अपने पति पर स्टाफ कर्मियों के सामने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने और उनकी कंपनियों से उन्हें षड्यंत्र करके बाहर करने का भी आरोप लगाया था.
रेखा आर्य के पति का दावा
रेखा आर्य ने गिरधारी लाल के खिलाफ मामला दर्ज कराने के बाद सोशल मीडिया पर रोते हुए खुद ये जानकारी दी थी. अपने वीडियो के साथ मंत्री ने एक ऑडियो क्लिप भी जारी की थी जिसमें साहू कथित तौर पर किसी और महिला के साथ मिलकर उनकी हत्या की साजिश रचने की बात करते सुनाई दे रहे थे. वहीं, पत्नी के मामला दर्ज कराए जाने के बाद साहू ने भी एक वीडियो जारी कर अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों को झूठा बताते हुए उनसे मामला वापस लेने को कहा था. उन्होंने रेखा आर्य के पास 210 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति होने का दावा भी किया और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से इसकी जांच कराने को कहा. साहू ने ये भी दावा किया कि रेखा आर्य ने जो वीडियो शेयर किया है वो AI की मदद से बनाया गया है.
ये भी पढ़ें: उत्तराखंड हादसा: ‘हेलीकॉप्टर से संपर्क टूटा, लोकेशन का पता नहीं’, पायलट …
संबंधित खबरें
यूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
2 hrs agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
2 hrs agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
2 hrs agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
4 hrs agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
5 hrs agoगाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, आतंकी संगठन TuM ने ली जिम्मेदारी
8 hrs agoअयोध्या में आज बनेगा नया रिकॉर्ड! 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी
10 hrs agoमुंडल संस्कार से आ रहे थे, ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 5 की मौत
18 hrs agoयोगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
1 day agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines