Uttarakhand Rain Updates: उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में लगातार बारिश के बाद मौसम विभाग ने मंगलवार को निचले इलाकों में बाढ़ और पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की आशंका के बारे में अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने कहा है कि देहरादून में कोटी, मसूरी तहसील/ब्लॉक और हरिद्वार जिलों में लक्सर ब्लॉक/तहसील में लगातार बारिश/भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में बाढ़ और पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन होने की संभावना है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।
हरिद्वार में बाढ़ में फंसे लोगों का रेस्क्यू जारी
इससे पहले सोमवार को हरिद्वार के बाढ़ग्रस्त इलाकों में जलमग्न घरों में फंसे लोगों के बचाव के लिए हरिद्वार जिले में लगातार काम कर रहे उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसटीआरएफ) ने लक्सर से एक गर्भवती महिला और एक छोटी लड़की को बचाया।
अधिकारियों के मुताबिक, जनपद हरिद्वार के लक्सर थाना आदर्श नगर में जलभराव के कारण जलमग्न मकान में एक छोटी बच्ची और एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने की सूचना मिलने पर एसडीआरएफ और राज्य पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।
लड़की और गर्भवती महिला दोनों को पूरी सावधानी के साथ सुरक्षित स्थान पर लाया गया। उसके बाद, उन्हें एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल ले जाया गया। इसके अलावा फंसे हुए अन्य लोगों को भी निकालकर राफ्ट के जरिए सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
बता दें कि लगातार हो रही बारिश और सोनाली नदी का बांध टूटने से उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के लक्सर कस्बे में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है।
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
9 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
9 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
10 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
20 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
23 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
1 day agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 day agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 day agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
1 day agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines