Uttarakhand: नए साल पर होटल-रेस्त्रां के साथ 24 घंटे खुलेंगी शराब की दुकानें, सरकार ने जारी किया ये आदेश

Uttar Pradesh Liquor Policy
विज्ञापन

Uttarakhand News: उत्तराखंड सरकार (Uttarakhand Govt) की ओर से नई साल के जश्न को देखते हुए एक बड़ा फैसला लिया गया है। सरकार की ओर से कहा गया है कि राज्य में पर्यटकों की मांग को देखते हुए 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक शराब की दुकानें (Liquor Shop) 24 घंटे खुली रहेंगी। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से आदेश जारी किया गया है।

इन दिनों खुलेंगी दुकानें

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार राज्य सरकार ने पर्यटकों को सुविधा प्रदान करने के मद्देनजर 30 दिसंबर 2022 से 2 जनवरी 2023 तक 24 घंटे शराब की दुकानें खुली रखने के आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन

सरकारी आदेश के मुताबिक चार दिन कर राज्य में शराब की दुकानों को 24 घंटे के लिए खोला जाएगा, क्योंकि नए साल पर जश्न मनाने के लिए भारी संख्या में पर्यटक राज्य में पहुचेंगे।

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1608619924410486784

बड़ी तादाद में पर्यटकों के पहुंचे की संभावना

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड में अलग-अलग हिल स्टेशनों समेत अधिकांश पर्यटन स्थलों पर नए साल 2023 के जश्न के लिए भारी संख्या में आने वाले पर्यटकों की संभावना को देखते हुए शासन की ओर से यह फैसला लिया गया है।

विज्ञापन

अपर सचिव (पर्यटन) सी रविशंकर की ओर से जारी आदेश के अनुसार शराब की दुकानों को ज्यादा से ज्यादा समय खोलने से पर्यटकों को आसानी से शराब उपलब्ध कराई जा सके। बता दें कि इस दौरान राज्य में सभी हिलस्टेशनों पर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे और चाय की दुकानें भी 24 घंटे खुली रहेंगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ