Uttarakhand News: उत्तराखंड (Uttarakhand) के जोशीमठ (Joshimath) से काफी संख्या में लोग पलायन कर चुके हैं। कारण भी ऐसा है कि राज्य के मुख्यमंत्री (CM Pushkar Singh Dhami) तक चिंतित हैं। उन्होंने इलाके का दौरा करके राज्य के विभागों को अलर्ट किया है।
जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया है कि जोशीमठ में लगातार जमीन धंसने के कारण पांच सौ ज्यादा घरों में दरारें (Cracks) आ गई हैं। इसके बाद अब तक कुल 66 परिवार जोशीमठ से पलायन कर चुके हैं।
हर घंटे बढ़ रही हैं दरारें
जोशीमठ नगरपालिका अध्यक्ष शैलेंद्र पवार ने बताया कि अब सिंहधार और मारवाड़ी में दरारें बढ़ने का सिलसिला शुरू हो गया है। सिंहधार जैन मोहल्ले के पास बद्रीनाथ नेशनल हाईवे और मारवाड़ी में वन विभाग की चेक पोस्ट के पास जेपी कंपनी के गेट में लगातार दरारें आ रही हैं। यह दरार हर घंटे बढ़ रही हैं, जो एक गंभीर चिंता का विषय है।
सड़कों पर चलने से डर रहे लोग
सिटी बोर्ड के अध्यक्ष ने बताया कि मारवाड़ी के नौ घरों में दरारें आने की सूचना है। साथ ही वार्ड की अधिकांश सड़कों में भी दरारें दिखाई देने लगी हैं। जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि जोशीमठ के मारवाड़ी वार्ड की जेपी कॉलोनी में भी जमीन से पानी निकलने की बात बताई है। शैलेंद्र पंवार ने बताया कि मुख्य सड़कों पर भी दरारें बढ़ रही हैं। लोग यहां चलने से डर रहे हैं।
जिलाधिकारी ने तैनात किया एक अधिकारी
जोशीमठ में लगातार जमीन धंसने के बाद जिलाधिकारी चमोली ने संयुक्त दंडाधिकारी दीपक सैनी को जोशीमठ में तैनात किया है। इससे पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ में जमीन धंसने और कस्बे के कई घरों में दरारें आने की खबरों पर कहा था कि जिले के लोगों को बचाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक स्थिति का जायजा लेने और आवश्यक कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री धामी जल्द ही जोशीमठ का दौरा करेंगे।
सीएम धामी जल्द करेंगे दौरा
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मैं जल्द ही जोशीमठ का दौरा करूंगा। स्थिति को संभालने के लिए कदम उठाऊंगा। सभी रिपोर्टों की निगरानी की जाएगी और सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। मैंने स्थिति की निगरानी के लिए नगर निगम के अध्यक्ष शैलेंद्र पवार से बात की है।
पलायन कर रहे है लोग
शैलेंद्र पवार ने बताया कि मैं पूरी स्थिति पर चर्चा करने के लिए सीएम धामी से मिलने देहरादून गया था। ऐसी खबरें आई हैं कि मारवाड़ी वार्ड में जमीन के अंदर से पानी के रिसाव के कारण घरों में दरारें आ गई हैं। इस बीच उत्तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ कस्बे में भूस्खलन की घटनाओं के बाद लोग अपने घरों से सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं।
इतने हजार लोग हो रहे प्रभावित
उन्होंने बताया कि इन दरारों के लगातार बढ़ने से नगर क्षेत्र के 576 घरों में रहने वाले 3000 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। नगर पालिका की ओर से सभी घरों का सर्वेक्षण किया जा रहा है। कई लोगों ने अपना घर भी छोड़ दिया है। बता दें कि यहां के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष माधवी सती के मकान में भी बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं।
संबंधित खबरें
यूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
17 mins agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
2 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
2 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
4 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
5 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
6 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
9 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
10 hrs ago'हर अपमान या धमकी SC/ST एक्ट का क्राइम नहीं', इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला
11 hrs agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines