उत्तराखंड में दूसरे राज्यों से आने वाले हाइब्रिड वाहनों के लिए अब सफर महंगा होने जा रहा है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट बैठक हुई. इस बैठक में हाइब्रिड वाहनों को ग्रीन सेस से मिलने वाली छूट खत्म करने का फैसला लिया गया. हालांकि, CNG वाहनों को फिलहाल इस शुल्क से राहत मिलती रहेगी. सरकार के इस फैसले को पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
उत्तराखंड सरकार ने दूसरे राज्यों से प्रदेश में प्रवेश करने वाले वाहनों पर ग्रीन सेस की व्यवस्था लागू कर रखी है. अब तक विद्युत बैटरी, सोलर, हाइब्रिड और CNG वाहनों को इस शुल्क से छूट मिली हुई थी. कैबिनेट के इस फैसले के बाद हाइब्रिड वाहनों को यह राहत नहीं मिलेगी. यानी दूसरे राज्यों में पंजीकृत हाइब्रिड कार या अन्य वाहन उत्तराखंड में प्रवेश करेंगे तो उन्हें निर्धारित ग्रीन सेस का भुगतान करना होगा.ु
CNG वाहनों के लिए नहीं हुआ कोई बदलाव
वहीं, CNG वाहनों के लिए मौजूदा व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इन्हें ग्रीन सेस में मिलने वाली छूट आगे भी जारी रहेगी. सरकार का यह रुख ऐसे समय में सामने आया है, जब प्रदेश में पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने और इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है.
यह भी पढ़ें- बुजुर्ग माता-पिता से दुर्व्यवहार करने वाली संतान होगी संपत्ति से बेदखल, योगी सरकार का बड़ा फैसला
उत्तराखंड में 2024 से लागू है ग्रीन सेस
ग्रीन सेस की व्यवस्था उत्तराखंड में फरवरी 2024 से लागू है. शुरुआत में इसकी दर 20 से 80 रुपये के बीच थी, जिसे बाद में बढ़ाकर वाहन की श्रेणी के अनुसार 80 से 700 रुपये तक किया गया. हालांकि, दोपहिया वाहनों समेत कई विशेष श्रेणी के वाहनों को इससे छूट मिलती है. इनमें सरकारी वाहन, कृषि उपयोग के ट्रैक्टर, ट्रेलर, रोड रोलर, कंबाइन हार्वेस्टर, एंबुलेंस, फायर टेंडर, शव वाहन और सेना के वाहन शामिल हैं.
कैबिनेट ने इसके साथ ही प्रदेश की नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति तैयार करने का फैसला भी किया है. सरकार अन्य राज्यों की ईवी नीतियों का अध्ययन कर उत्तराखंड के लिए नई नीति तैयार करेगी. इसमें इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहन देने के साथ चार्जिंग और संबंधित सुविधाओं को विकसित करने पर भी ध्यान दिए जाने की उम्मीद है.
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 hr agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 hr agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
4 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
4 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines