उत्तराखंड के उच्च न्यायालय की टिप्पणी की खूब चर्चा हो रही है। चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि कोर्ट के सामने पेश हुए एक ADM ने कहा कि उन्हें अंग्रेजी नहीं आती है, वे समझ तो लेते हैं लेकिन बातचीत करने में उन्हें परेशानी होती है। इसके बाद कोर्ट ने जांच के लिए कह दिया है कि क्या ADM जैसे पद पर बैठे व्यक्ति को अंग्रेजी नहीं आना ठीक है?
दरअसल, पंचायत मतदाता सूची प्रविष्टियों के लिए परिवार रजिस्टर की वैधता से जुड़े एक मामले की उत्तराखंड उच्च न्यायालय में सुनवाई चल रही थी। इस दौरान कोर्ट ने सवाल उठाया कि अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ने स्वीकार किया कि उन्हें अंग्रेज़ी नहीं आती है, ऐसे में क्या वे एक कार्यकारी पद को “प्रभावी रूप से नियंत्रित” कर सकते हैं?
ADM बोले- अंग्रेजी नहीं आती
उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जी. नरेंद्र और न्यायमूर्ति आलोक माहरा की खंडपीठ ने यह सवाल तब उठाया जब एडीएम विवेक राय द्वारा हिंदी में जवाब दिया गया। कोर्ट ने उनसे पूछा कि क्या अंग्रेजी आती है? इस पर विवेक राय ने जवाब दिया कि अंग्रेजी समझ तो लेते हैं, लेकिन बोल नहीं पाते।
इसके बाद कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि अदालत ने राज्य चुनाव आयुक्त और मुख्य सचिव को यह जांच करने का निर्देश दिया कि क्या अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट के कैडर का कोई अधिकारी, जिसे अंग्रेजी का कोई ज्ञान नहीं है या जो स्वयं अंग्रेज़ी में अपनी बात कहने में असमर्थ है, वह किसी कार्यकारी पद को प्रभावी ढंग से नियंत्रित कर सकता है।
कौन हैं ADM विवेक राय?
जानकारी के मुताबिक, विवेक राय राज्य सिविल सेवा के अधिकारी हैं और इस साल की शुरुआत में उन्हें नैनीताल के ADM पद पर तैनात किया गया था। इससे पहले वे कई जगहों पर SDM के पद पर भी तैनात रह चुके हैं।
यह भी पढ़ें : क्या सच में लोगों को बीमार बना रहा है नैनी झील का पानी? हाईकोर्ट पहुंचा मामला
बता दें कि कोर्ट ने यह टिप्पणी नैनीताल जिले के बुधलाकोट ग्राम सभा में पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची में बाहरी लोगों के नाम शामिल करने पर सवाल उठाने वाली जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान की। इस दौरान उच्च न्यायालय ने पूछा कि किस आधार पर इन व्यक्तियों की पहचान उस क्षेत्र के निवासी के रूप में की गई? चुनाव अधिकारी ने बताया कि नामों की पहचान परिवार रजिस्टर के आधार पर की गई थी। अदालत ने कहा कि पंचायती राज अधिनियम के तहत जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र को परिवार रजिस्टर से अधिक महत्वपूर्ण दस्तावेज माना जाता है।
संबंधित खबरें
आजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
9 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
11 hrs agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
13 hrs agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
15 hrs ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
19 hrs agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
20 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
1 day agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
1 day agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines