Uttarakhand Heavy Rain: उत्तराखंड में लगातार बारिश से हालात अब बद से बदतर होते जा रहे हैं। राज्य में लगातार हो रही बारिश (Uttarakhand Heavy Rain) के कारण भूस्खलन की घटनाएं भी बढ़ती जा रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, सबसे ज्यादा प्रभावित जिला उत्तरकाशी है।

विज्ञापन

बद्रीनाथ नेशनल हाईवे भी बंद

एएनआई के मुताबिक, उत्तरकाशी जिला प्रशासन की ओर से बताया गया है कि भारी बारिश के कारण पहाड़ों से जगह-जगह मलबा गिरने से गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए पूरी तरह से बंद कर दिए गए हैं। गंगोत्री हाईवे बंदरकोट समेत चार प्रमुख स्थानों पर आवाजाही के लिए ठप हो गया है। इसके अलावा यमुनोत्री राजमार्ग सिल्क्यारा और अन्य स्थानों पर भी मार्ग अवरुद्ध हैं। उधर नंदप्रयाग के पास बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर मलबा आने से सड़क बंद हो गई है।

विज्ञापन

शासन ने सर्वे शुरू करने के दिए निर्देश

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि उत्तरकाशी जिले के नौगांव ब्लॉक में सरनौल गांव के नीचे भारी भूस्खलन के कारण आवासीय भवन खतरे में हैं। गांव के नीचे से हो रहे भूस्खलन के कारण कुछ घरों में दरारें आ गई हैं। भूस्खलन की जद में आने वाले गांव का भूगर्भिक सर्वेक्षण कराने की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

गंगा ने पार किया खतरे का निशान

बता दें कि उत्तराखंड में लगातार बारिश के कारण गंगा का जलस्तर काफी तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार को जारी सरकारी आंकड़ों के मुताबिक हरिद्वार में गंगा खतरे के निशान को पार कर 293.25 मीटर पर बह रही है। अधिकारियों की ओर मैदानी इलाकों के लिए चेतावनी जारी की गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ