हरिद्वार में शिवालिक पर्वत की पहाड़ियों से रेलवे ट्रैक पर गिरा मलबा, लोहे का सुरक्षा जाल चपेट में आया

उत्तराखंड के हरिद्वार की शिवालिक पर्वत की पहाड़ियों से मलबा रेलवे ट्रैक पर आकर गिरा है। इससे काफी नुकसान भी हुआ है।

haridwar news

उत्तराखंड में कुदरत का कहर जारी है। अलग अलग जगहों की तबाही की तस्वीरें सामने आ रही है। इसी क्रम में हरिद्वार की शिवालिक पर्वत की पहाड़ियों से कहर बनकर टूटा है। इससे रेलवे ट्रैक पर मलबा गिरा है और काफी भारी नुकसान भी हुआ है।

यह घटना अप्पर रोड स्थित काली मंदिर के पास भारी बारिश के चलते भूस्खलन हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक, भारी बारिश की वजह से बड़ा मलबा सीधे रेलवे ट्रैक पर गिरा, लोहे का सुरक्षा जाल इसकी चपेट में आ गया।

उत्तरकाशी में बादल फटा

वहीं, आज उत्तरकाशी में बादल फटने के बाद धराली गांव और हर्षिल घाटी में भयंकर तबाही देखने को मिली है। भारी बारिश के चलते काफी तेजी से पानी, मलबा और साथ ही साथ में बड़े-बड़े पत्थरों ने धराली गांव को अपने आगोश में ले लिया। जिस गांव में घर, होटल और रेस्टोरेंट थे, वहां आज मलबे की नदी बह रही है। मानसून के बादल आफत बनकर ऐसे बरसे हैं कि ये खौफनाक मंजर देखकर हर किसी की रूह कांप गई।

रेस्क्यू अभियान जारी

बता दें, प्राकृतिक आपदा के बाद भारतीय सेना, NDRF, SDRF, भारत-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (ITBP) ने पहले तो फंसे लोगों का रेस्क्यू किया। 4 लोगों के शव बरामद किए। 14 राजपूताना राइफल्स की रेजिमेंट के जवानों समेत हेलीपैड पर तैनात करीब 200 लोग दबे हैं। धराली गांव के 100 से ज्यादा लोग इस मलबे में हैं, जिनके बचने की उम्मीद कम ही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ