अवैध मदरसों पर एक्शन शुरू, हल्द्वानी में कई किए गए सील, जारी ताबड़तोड़ छापेमारी

अवैध मदरसों पर सरकार का एक्शन शुरू हो गया है। हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर अवैध मदरसों के खिलाफ ताबड़तोड़ छापेमारी की गई। इसमें अब तक 6 मदरसों को सील कर दिया गया है।

Uttarakhand Haldwani News A
विज्ञापन

(हर्ष रावत, हल्द्वानी): उत्तराखंड के हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अवैध मदरसों को लेकर एक निर्देश दिया। इसके बाद से बनभूलपुरा में अवैध मदरसों के खिलाफ ताबड़तोड़ छापेमारी की कार्रवाई की गई। रविवार सुबह से अवैध रूप से संचालित मदरसों पर प्रशासनिक कार्रवाई में कई मदरसे सील कर दिए गए हैं। अपर जिलाधिकारी विवेक राय के मुताबिक, इन मदरसों में से कई के पास कोई मान्यता नहीं थी। इसके अलावा, कुछ मदरसों के खिलाफ गंभीर शिकायतें भी दर्ज की गई थीं। इस सबको देखते हुए ही इन मदरसों पर कार्रवाई की गई है।

6 अवैध मदरसे सील

कुमाऊं के सबसे बड़े शहर हल्द्वानी के बनभूलपुरा इलाके में रविवार से मदरसों पर कार्रवाई की गई। जानकारी के मुताबिक, इसमें अवैध रूप से संचालित 6 मदरसों को सील किया गया है। अपर जिलाधिकारी विवेक राय के मुताबिक, इस दौरान मदरसों को लेकर कई शिकायतें भी मिली थीं, जिसमें मदरसों में बच्चों के बैठने की समुचित व्यवस्था न होना, शौचालय और स्वच्छता की कमी, सुरक्षा उपायों के तहत सीसीटीवी कैमरे न होना शामिल हैं।

विज्ञापन

भारी पुलिस बल तैनात

कुछ मदरसे ऐसे हैं, जो मस्जिदों के अंदर ही संचालित किए जा रहे थे, जो नियमों के प्रतिकूल पाए गए। प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे। प्रशासन ने अभी तक 6 मदरसों को सील किया है, जिसके बाद भी कार्रवाई लगातार जारी है।

इसके अलावा, मध्य प्रदेश के पन्ना में वक्फ कानून के तहत पहली कार्रवाई की गई। इस दौरान सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बने मदरसे को गिरा दिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मदरसे को लेकर मुस्लिम समुदाय से ही शिकायत मिला थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ